Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

यूपी विधान सभा में 62 सालों में यूं बढ़ा मुस्लिम प्रतिनिधियों का कद!

उत्तर प्रदेश चुनाव में कुछ विशेष वर्ग को टिकट मिलने और उनके विधानसभा में पहुंचने पर खास चर्चा रहती है। इन्हीं कुछ एक विशेष वर्ग को राजनीतिक दलों की सत्ता की सीढ़ी चढ़ने और उतरने कारण माना जाता है। वैसे तो उत्तर प्रदेश का वोट कई वर्गों पर बटा हुआ है। लेकिन कुछ खास वर्गों का वोट और प्रत्याशी ही सरकारों को यूपी विधानसभा का रास्ता दिखाता नज़र आता है।

वर्तमान परिदृश्य यह है कि इस समय राजनीतिक दलों में मुस्लिम वर्ग को अपने विश्वास में लेना एक बड़ी चुनौती है। इसी के चलते राजनीतिक दलों ने 2017 यूपी विधानसभा चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवारों को काफी टिकट दिए हैं। बसपा ने इस बार करीब 100 मुस्लिम प्रत्याशी घोषित किए हैं। वहीं सपा ने भी 50 से अधिक मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिए है। साथ ही कई अन्य राजनीतिक दलों ने मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं।

ऐसा नहीं है कि इस विशेष वर्ग के प्रत्याशियों पर दलों का विश्वास पहली बार जागा है। आजादी के बाद से ही इस वर्ग ने राजनीतिक गलियारों में अपनी स्थिति दर्ज कराई है। राजनीतिक दलों के लिए इस विशेष वर्ग ने 1951, 1957, 1967 में बड़ी भूमिका निभाई है। वहीं इमरजेंसी के बाद विधानसभा में मुस्लिम प्रतिनिधियों का प्रतिनिधित्व काफी तेजी से बढ़ा था। कुछ एक बार छोड़ दें तो इस वर्ग का यूपी विधानसभा में कद काफी बढ़ा है।

कुछ यूं बढ़ा विधानसभा में मुस्लिम प्रतिनिधियों का कद

Related posts

अब समय आ गया है कि, बातचीत नहीं चेतावनी दी जाये- जनरल जीडी बक्शी

Divyang Dixit
9 years ago

अलकनंदा हॉस्पिटल में कांग्रेस के पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह का निधन, हुसैनाबाद स्थित आवास पर लोगों पहुंचे, श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता।

Desk
7 years ago

बिजनौर : खेत में काम कर रहे मजदूरों के ऊपर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत

Short News
7 years ago
Exit mobile version