Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

नगर निगम ने निगम क्षेत्र को सैनिटाइजेशन करने के लिए जर्मनी से प्रेशर सेनीटाइजर मशीन मंगवाई

municipal-corporation-ordered-pressure-sanitizer-machine-from-germany

municipal-corporation-ordered-pressure-sanitizer-machine-from-germany

नगर निगम ने निगम क्षेत्र को सैनिटाइजेशन करने के लिए जर्मनी से प्रेशर सेनीटाइजर मशीन मंगवाई

अयोध्या

नगर निगम ने निगम क्षेत्र को सैनिटाइजेशन करने के लिए जर्मनी से प्रेशर सेनीटाइजर मशीन मंगवाई है।

इस मशीन को ट्रैक्टर ट्राली पर रखकर पूरे शहर को सैनिटाइज किया जा रहा है। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि हैंड सैनिटाइजर मशीन से शहर को सैनिटाइजेशन करना मुश्किल हो रहा था जिसके लिए जर्मनी से प्रेशर सैनिटाइजेशन मशीन मंगवाई गई है। अब इस मशीन से शहर को सैनिटाइज करना आसान होगा। शहर के अस्पताल सभी बिल्डिंग सार्वजनिक स्थलों व अयोध्या धाम के धार्मिक स्थलों को भी सेनीटाइज किया जाएगा।नगर आयुक्त विशाल सिंह ने आंशिक लॉकडाउन में खुली दुकानों के मालिकों से अनुरोध किया है कि वह अपनी दुकानों के सामने डस्टबिन रखें और कूड़ा उसी में रखें। नगर निगम की गाड़ियां आएंगी और डस्टबिन से कूड़ा उठाकर ले जाएंगे। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कहा कि नगरवासी साफ सफाई में नगर निगम का सहयोग करें।

Report : Vinod

Related posts

बेटे अभिजीत का कत्ल करने वाली हत्यारी माँ गिरफ्तार

Sudhir Kumar
7 years ago

यूपीटीईटी प्रवेश परीक्षा में सेंध लगा रहे छह लोगों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Sudhir Kumar
6 years ago

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्यान्न वितरण-

Desk
4 years ago
Exit mobile version