Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा और प्रसपा अलग-अलग मनाएंगी मुलायम सिंह यादव का 80वां जन्मदिन

mulayam singh yadav 79th birthday

mulayam singh yadav 79th birthday

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) दोनों पार्टियां ही पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन गुरुवार को अपने-अपने तरीके से मनाएगी। अखिलेश और शिवपाल के अधिकार वाली दोनों पार्टियां नेता जी को अपने साथ बताने में जुटी हुई हैं। लोक सभा चुनावों को देखते हुए शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा जहां धर्म निरपेक्षता दिवस के रूप में मनाएगी, वहीं अखिलेश की सपा भी विविध आयोजन करेगी।

79वें जन्मदिन पर होंगे कई कार्यक्रम :

ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन दो पार्टियां अपने-अपने तरीके से मना रही हैं। इसके पहले हर साल सपा मुख्यालय पर मुलायम के जन्मदिन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। इस बार उनके जन्मदिन पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी मुलायम के जन्मदिन पर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठियां आयोजित करेगी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी जिला व महानगर अध्यक्षों से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्वक जन्मदिन मनाने को कहा है।

सैफई तक होंगे कई कार्यक्रम :

शिवपाल यादव की प्रसपा नेता जी के जन्मदिन पर गुरुवार को 11 बजे सैफई के चंदगीराम स्टेडियम में जन्मदिन समारोह व दंगल प्रतियोगिता आयोजित करेगी। इसके अलावा लखनऊ में संगठन के कैंप कार्यालय 6 लालबहादुर शास्त्री मार्ग पर दिन में 10 बजे से समाजवाद एवं धर्मनिरपेक्षता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पूरे प्रदेश में संगठन के लोग फल, मिठाई बांटेंगे और रक्तदान व अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

डॉक्टर और कर्मचारी बैठे हड़ताल पर, तीमारदारों से आये दिन हो रही मारपीट ने, स्वास्थ्यकर्मी नाराज, हड़ताल के चलते मरीज हो रहे परेशान, जिला अस्पताल का मामला.

Ashutosh Srivastava
7 years ago

वीडियो: रेप पीड़ित किशोरी ने की आत्मदाह की कोशिश

Sudhir Kumar
8 years ago

बीजेपी ने सपा के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत!

Dhirendra Singh
8 years ago
Exit mobile version