Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा सरंक्षक मुलायम सिंह इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा 2019 का चुनाव

SP President Akhilesh Yadav can fight from here in Loksabha 2019 election

SP President Akhilesh Yadav can fight from here in Loksabha 2019 election

सपा सरंक्षक मुलायम सिंह इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा 2019 का चुनाव

समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाली मैनपुरी लोकसभा सीट 2019 चुनाव के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण सीट है।  2014 के लोकसभा चुनाव में यहां से समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव चुनाव जीते थे, लेकिन उन्होंने इस सीट को छोड़ दिया था।  जिसके बाद उनके पोते तेजप्रताप सिंह यादव उपचुनाव में बड़े अंतर से जीत कर लोकसभा पहुंचे।  हालांकि, मुलायम सिंह यादव इससे पहले भी कई बार यहां से सांसद रह चुके हैं।

मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से ही लड़ सकते है लोकसभा 2019 का चुनाव

हालांकि, दोनों पार्टियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन सूत्रों का दावा है  समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव आगामी लोकसभा चुनाव में मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। इस बारे में पार्टी निर्णय कर चुकी है। यह जानकारी सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने दी। वह इटावा जिला कार्यसमिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सपा-बसपा गठबंधन के सवाल पर प्रो. रामगोपाल ने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

देश में हुए पहले के चुनाव के समय से ही चर्चा में रही है मैनपुरी लोकसभा सीट

मैनपुरी लोकसभा सीट देश में हुए पहले चुनाव के समय से ही चर्चा में रही है। 1952 से लेकर 1971 तक हुए देश में कुल 5 चुनाव में यहां से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, 1977 की सत्ता विरोधी लहर में जनता पार्टी ने कांग्रेस को मात दी थी, पर अगले ही साल 1978 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने सीट वापस ले ली। उसके बाद 1980 में कांग्रेस से सीट छिनी पर 1984 की लहर में फिर वापस आई।

जानिए क्या है पिछले चुनावो में मैनपुरी सीट के समीकरण
 शिवपाल यादव का भी इस सीट पर है बड़ा प्रभाव

गौरतलब है कि मैनपुरी क्षेत्र में ही जसवंतनगर आता है, जो कि शिवपाल यादव का विधानसभा क्षेत्र है। शिवपाल यादव इस बार समाजवादी पार्टी से अलग होकर अपनी नई पार्टी बना चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में उनका भी इस सीट पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी में रहते हुए भी शिवपाल यादव की संगठन पर मजबूत पकड़ थी। 2014 के आंकड़ों के अनुसार मैनपुरी लोकसभा में करीब 16 लाख से अधिक वोटर हैं।

इस सीट पर है करीब 35 फीसदी मतदाता यादव समुदाय
रिपोर्ट-  संजीत सिंह सनी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

हिंदू दिवस: हाथरस में निकाली गई एक हजार वाहनों की रैली!

Mohammad Zahid
8 years ago

28वा राउंड में, भाजपा 257821, सपा 305172, कांग्रेस 16788, अतीक 46489.

Ashutosh Srivastava
7 years ago

कांवरियों पर पेट्रोल पंप का छज्जा गिरा, कई घायल!

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version