उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की।
कुछ लोग षड्यंत्र कर रहे हैं:
- सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, कुछ लोग षड्यंत्र कर रहे हैं।
- इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, लेकिन पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एक हैं।
- साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, प्रदेश और देश की जनता हमारे साथ है।
अखिलेश ही होंगे मुख्यमंत्री:
- सपा प्रमुख ने अपने संबोधन में इस बात को साफ़ किया कि, पार्टी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही होंगे।
- मुलायम सिंह यादव ने ये भी कहा कि, हमारा बहुमत होगा तब बताएँगे।
- वहीँ उन्होंने ये भी कहा कि, बहुमत आने पर होगा सीएम का फैसला फिलहाल किसी को सीएम से समस्या नहीं है।
मुख्यमंत्री जिसे चाहे रखे मंत्री:
- सपा प्रमुख ने अपने संबोधन में ये भी कहा कि, मंत्रियों को रखने का फैसला सीएम पर छोड़ता हूँ।
- प्रेस वार्ता में सपा प्रमुख ने रामगोपाल पर भी हमला किया।
रामगोपाल की बात का कोई महत्व नहीं है:
- सपा प्रमुख ने रामगोपाल पर हमला करते हुए कहा कि, उनकी बात का कोई महत्व नहीं है।
- वहीँ सपा प्रमुख ने रामगोपाल यादव को ही षड्यंत्रकारी बताया।
- उन्होंने कहा कि, साजिश करने वालों का जनाधार नहीं है।
- वहीँ सपा प्रमुख ने ये भी कहा कि, शिवपाल ने मंत्री पद वापस नहीं माँगा और न मैंने कहा।
- सीएम बनने के सवाल पर सपा प्रमुख ने हंसते हुए कहा कि, दो महीने के लिए क्या सीएम बनें।
- इसी के आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि, विधायकों ने चाहा तो अखिलेश मुख्यमंत्री होंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार