नगर पंचायत अध्यक्ष ने दिया इस्तीफ़ा :
- उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तरह निकाय चुनाव के नतीजे भी काफी हैरान कर देने वाले थे।
- भारतीय जनता पार्टी ने जहाँ दमदार प्रदर्शन करते हुए 16 नगर निगम में से 14 पर जीत हासिल की थी।
- वहीँ बसपा ने भी वापसी करते हुए शेष 2 नगर निगमों पर जीत हासिल की है।
- हालाँकि इस निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ़ हो चुका है।
- आज सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों के शपथ ग्रहण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
- मगर शपथग्रहण कार्यक्रम के 1 दिन पहले ही बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लग गया है।
- मुरादाबाद के ढकिया नगर पंचायत से नयी अध्यक्ष ने अपने पद और बसपा से इस्तीफ़ा दे दिया है।
- शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पहले ही निर्वाचित अध्यक्ष गुड्डी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दे दिया है।
- वे अपने पति पूर्व प्रधान फारुख के साथ बसपा का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गयीं हैं।
- नगर पंचायत अध्यक्ष का इस्तीफ़ा देना बसपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Pages: 1 2