Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मोदी है शेर और गठबंधन के चलते एकत्रित हो रहे विरोधी भेड़ों का झुंड: साध्वी प्राची

Modi is a lion and a herd of sheep being gathered due to coalition

Modi is a lion and a herd of sheep being gathered due to coalition

मोदी है शेर और गठबंधन के चलते एकत्रित हो रहे विरोधी भेड़ों का झुंड: साध्वी प्राची

साध्वी प्राची ने मोदी को शेर और गठबंधन के चलते एकत्रित हो रहे विरोधियों को भेड़ का झुंड बताते हुए कहा है कि विरोधी कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन वह मोदी को नहीं हरा पाएंगे और न ही उनकी बराबरी कर सकती है। साध्वी प्राची हाथरस शहर में राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के संयोजक दीपक शर्मा के घर आई थीं और पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। सपा-बसपा के गठबंधन पर साध्वी प्राची ने कहा है कि बीजेपी के सामने यह कोई चुनौती नहीं है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में तिरंगा यात्रा निकालने पर पैदा हुए विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदुस्तान में तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं है।

देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है विरोधी: साध्वी प्राची

जब चुनाव आते हैं, तभी राजनीति में आती हैं प्रियंका : साध्वी प्राची

उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में राम मंदिर केवल बीजेपी ही बनवा सकती है।  साध्वी प्राची ने कहा कि प्रियंका पहले भी राजनीति में थी। जब चुनाव आते हैं, तभी राजनीति में आती हैं। अब उनका महासचिव बनाया जाना कांग्रेस की मजबूरी है, क्यों कि मां-बेटे जमानत पर हैं, इसलिए कांग्रेस को कोई तो इस खानदान से चाहिए था, इसलिए प्रियंका को लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका का तो काला इतिहास देखा जाना चाहिए। इनकी दादी और पिता के शासन में घोटाले पर घोटाले हुए और इसके पति भी बड़े भू-माफिया हैं।

अयोध्या में राम मंदिर केवल बीजेपी बनाएगी: साध्वी प्राची

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

वाहनों की नीलामी के वक्त RTI में हुआ बड़ा खुलासा, सुर्खियों में आई होंडा सिटी कार

Sudhir Kumar
7 years ago

एम्‍स गोरखपुर में ओपीडी शुरू होते ही मची भगदड़, कई मरीज और पुलिसकर्मी घायल

Sudhir Kumar
6 years ago

बसपा सुप्रीमो ने कहा, ‘यूपी नहीं संभाल पा रहे हैं अखिलेश, इस्तीफा दें’!

Divyang Dixit
9 years ago
Exit mobile version