Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मथुरा: आश्रम में दो साधुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,जांच में जुटी पुलिस

uttarpradesh.org logo

uttarpradesh.org logo

मथुरा: थाना गोवर्धन के कस्बा में गिरिराज बाग के पीछे जंगल मे बने आश्रम में दो साधुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं एक साधु को गंभीर अवस्था मे जिला अस्पताल रेफर किया।

मिली जानकारी के मुताबिक़ गोवर्धन के गिरिराज बगीचा के पीछे एक आश्रम में तीन साधु विगत एक साल से भजन साधना कर रहे थे शनिवार सुबह करीब दस बजे आश्रम में दो साधुओ की मौत की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने दो मृतक साधु गोपाल दास व श्याम सुंदर दास के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। वहीं रामबाबू दास को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर और जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फौरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गोवर्धन में एक आश्रम में तीन साधू रहते थे जिनकी आज सुबह किन्हीं कारणों से तबियत खराब हुई है।जब लोगों ने यहां आकर देखा है तो दो साधुओं की मौत हो गई है। वहीं एक साधू राम बाबू जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जो कि अब खतरे से बाहर हैं।

राम बाबू जी बात करने पर प्रथम दृष्टया पता चला है कि आज सुबह तीनों साधुओं ने चाय पी है और दूध तथा अन्य सामग्री यहीं की थी।चाय पीने के बाद इनकी हालत बिगड़ी है।

फौरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया और यहां से सैंपल लिए जाएंगे। एक पैनल और वीडियो ग्राफी द्वारा पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद ही पता चलेगा कि मृत्यु कैसे हुई है।

इनपुट: जय

Related posts

भीमा-कोरेगाँव हिंसा: बीजेपी पर दलितों के उत्पीड़न का लगा आरोप

Kamal Tiwari
7 years ago

राजभर के आवास पर टमाटर और अंडे फेकने वाले तीन गिरफ्तार

Bharat Sharma
7 years ago

जौनपुर:प्रधान की नकाबपोश बदमाशों ने की गोली मारकर हत्या

UP ORG Desk
6 years ago
Exit mobile version