Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मथुरा- भारतीय हॉकी टीम के कोच पीयूष दुबे का राया कस्बा पहुंचने पर चेयरमैन प्रतिनिधि और अन्य लोगों ने भव्य स्वागत किया|

मथुरा- भारतीय हॉकी टीम के कोच पीयूष दुबे का राया कस्बा पहुंचने पर चेयरमैन प्रतिनिधि और अन्य लोगों ने भव्य स्वागत किया|

आपको बता दें भारतीय हॉकी टीम के कोच पीयूष दुबे मूलतः हाथरस जनपद के गांव ऊंचा गांव रसमई के निवासी हैं और आज वह अपने कुछ अन्य साथियों के साथ अपने पैतृक गांव पहुंचे हैं| अपने गांव जाते समय कस्बा राया में चैयरमेन प्रतिनिधि राकेश शर्मा व अन्य लोगों ने फूल माला व दुपट्टा उड़ाकर उनका भव्य स्वागत किया| उनकी अगुवाई में भारतीय हॉकी टीम ने हाल ही में टोक्यो ऑलंपिक गेम्स में जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता था| कोच पीयूष दुबे ने कहा कि वैसे तो उन्हें पूरे भारत देश से बहुत प्यार मिला है लेकिन इंसान जब अपने घर आता है और अपने परिवार व लोगों से जो अपनत्व उसे मिलता है उसकी अनुभूति अलग ही होती है| मैं इस प्रेम के लिए सभी राया वासियों, मथुरा वासियों और बृज वासियों का बहुत बड़ा ऋणी हूं|

Report – Jay

Related posts

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से एक मकान की छत ढ़हने से 7 लोगों की मौत

Desk
4 years ago

लखनऊ: कल मनाया जायेगा पीएसी दिवस

UP ORG DESK
7 years ago

सीएम योगी ने राष्ट्रीय पंचायत दिवस कार्यक्रम का किया शुभारम्भ!

Kamal Tiwari
8 years ago
Exit mobile version