Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा के बड़े नेताओं के संपर्क में है शिवपाल यादव का सेक्युलर मोर्चा

samajwadi party leaders

samajwadi party leaders

समाजवादी पार्टी से अलग होकर सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव एक्शन मोड में आ गए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी कुनबे में सियासी उठापटक मची हुई है। शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद से अभी तक कई बड़े सपाई पार्टी और अखिलेश यादव का साथ छोड़ चुके हैं। आगरा में समाजवादी पार्टी के कई नेता समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संपर्क में आ गए हैं। ऐसे में वे कभी भी समाजवादी पार्टी को झटका देकर शिवपाल यादव के साथ जा सकते हैं।

कई सपा नेताओं के संपर्क में सेक्युलर मोर्चा :

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा अपने संगठन के विस्तार की तैयारी में है। ऐसे में सेक्युलर मोर्चा के पदाधिकारी उन सपाइयों से संपर्क साध रहे हैं जो अपनी पार्टी में उपेक्षित हैं या किसी लंबे अर्से बाद भी संगठन में कोई जिम्मेदारी नहीं मिल सकी है। इनमें से कई सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी बताये जा रहे हैं।

सपा और सेक्युलर मोर्चा कार्यकर्ताओं के बीच अभी से तलवारें खिंचती नजर आ रही हैं। गुरुवार रात फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यकर्ता के यहां आयोजित कार्यक्रम में दोनों दलों के दो नेता आमने-सामने आ गए।

वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ मामला :

नेताओं के बीच हुए इस वाद-विवाद के बीच मारपीट की नौबत आ गई थी। कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि एक सपा नेता के यहां कार्यक्रम था। इसमें तमाम लोगों को आमंत्रित किया गया था।

इस बीच सपा संगठन ऐसे नेताओं की सूची तैयार कर रहा है जो पार्टी छोड़ सकते हैं। इन सभी के नामों की सूची को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास भेजा जायेगा।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के 28 वी वाहिनी PAC बटालियन के आवास में PAC के सीपाही की बीवी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, बताया गया है बीमारी के कारण मानसिक रूप से थीं परेशान, पुलिस मौके पर, मृतका को पुलिस ने पहुंचाया पोस्टमार्टम हाउस, पुलिस और जानकारी की जांच में जुटी।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

अखिलेश-डिंपल की शादी की 19वीं सालगिरह आज, मिल रही बधाईयाँ

Shashank
7 years ago

मुजफ्फरनगर- 6 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार के आरोपी को उम्रकैद

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version