Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

फैजाबाद में विभिन्न दलों ने नेताओं ने ज्वाइन की समाजवादी पार्टी

akhilesh yadav statement

akhilesh yadav statement

2019 के लोकसभा चुनावों का अभी ऐलान नहीं हुआ है लेकिन फिर भी राजनैतिक दलों में भगदड़ शुरू हो गयी है। खुद को या अपने चाहने वाले को लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलता देख कर कई नेता पार्टी बदल लेते हैं नहीं तो बदलने के बारे में सोचने लगते है। ऐसे दलबदलू अंत में जाकर न अपने दल के हो पाते हैं न ही दूसरी पार्टी उन्हें शामिल करती है। इस बीच यूपी के कद्दावर नेता संग कई समर्थकों ने समाजवादी पार्टी को ज्वाइन कर लिया है।

अखिलेश ने शुरू की तैयारी :

उत्तर प्रदेश में भी भाजपा के विजय रथ को लोकसभा चुनावों में रोकने के लिए समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ काम कर रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन में सभी को जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बसपा से गठबंधन के बाद सपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम पर मंथन करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव का कहना है कि 2019 में क्षेत्रीय दल मिलकर भाजपा को केंद्र की सत्ता में जाने से रोकने का काम करेंगे। कैराना और नूरपुर के उपचुनाव में मिली जीत से भी सपा सहित पूरा विपक्ष जोश में है।

कई लोगो ने ज्वाइन की सपा :

फैजाबाद पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की उपस्थिति में विजय बहादुर पटेल के साथ जिले के संदीप यादव (जिला महासचिव अपना दल), राम दुलार निषाद भाजपा, राजू निषाद अध्यक्ष युवा निषाद विकास मंच, बद्री प्रसाद यादव जिला उपाध्यक्ष भा.क.पा. माले, अंगद चैहान, जिलाध्यक्ष चैहान महासभा, अवधेश वर्मा, सदस्य किसान यूनियन टिकैत गुट और संदीप यादव जिला उपाध्यक्ष किसान यूनियन टिकैत गुट ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सपा के विधान परिषद सदस्य अरविन्द कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

Related posts

मोदी की टक्कर का कोई नेता नही : अमर सिंह

kumar Rahul
8 years ago

निकाय चुनाव: संयुक्ता भाटिया ने रचा इतिहास, बनी पहली महिला मेयर

Divyang Dixit
8 years ago

बुजुर्ग की चाकुओं से गोदकर हत्या, घर के बाहर सो रहा था बुजुर्ग, हत्यारों का सुराग लगाने में जुटी पुलिस, थाना अल्लाहगंज के दहेना गांव की घटना।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version