Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव-लोकसभा चुनाव, BJP हर बार- मनीष शुक्ला

मनीष शुक्ला

मनीष शुक्ला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने 2019 के(लोकसभा चुनाव) से पहले भाजपा के सामने खतरे की घंटी बजाई है। संघ ने दो मुद्दों का हवाला देकर भय जताया था कि, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं अगले आम चुनाव में बीजेपी के लिए भारी पड़ सकती हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला(मनीष शुक्ला) ने मीडिया से बात की।

भाजपा चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है(मनीष शुक्ला):

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने नए साल के मौके पर प्रदेश की जनता को शुभकामनायें देते हुए कहा है कि, पार्टी जनता के लिए कामना करती है कि, साल 2018 जनता के लिए कामकाजी साबित हो, और यह साल प्रदेशवासियों के लिए खुशियां और समृद्धि लेकर आये। वहीँ उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और फूलपुर की खाली सीटों पर होने वाले उपचुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को देखकर जनता चाहती है कि, भारतीय जनता पार्टी हर बार, चाहे वो निकाय चुनाव हो, चाहे विधानसभा चुनाव या लोकसभा चुनाव।

[foogallery id=”167361″]

ये भी पढ़ें: गृह प्रवेश के दौरान हर्ष फायरिंग से जश्न बदला मातम में

हम लोग आगे बढ़ने की तैयारी कर रहे हैं:

वहीं इस मौके पर यूपी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनोद मिश्रा ने प्रदेशवाशियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि, देश व प्रदेश में नए साल के मौके पर खुशियों का माहौल है। वहीं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं, आगे बढ़ने की हम लोग तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा की युवाओं में जोश है, मध्यप्रदेश और राजस्थान में जीतने के लिए मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, शीर्ष नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी को हम प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाने का युवाओं का सपना है जिसे वो पूरा करने में लगे हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और फूलपुर की खाली सीटों पर होने वाले उपचुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर चुनाव एक चुनौती होता है, हाई कमान के निर्देश के अनुसार पार्टी चुनाव में उतरेगी।

Related posts

गांवों में जाकर अधिकारी करें अपने विभाग की समस्या का निस्तारण : डीएम

Short News
7 years ago

बलिया: ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी-प्रेमिका ने दी जान

Sudhir Kumar
7 years ago

Unnao :पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में शहीद पुलिस कर्मियों को दी गयी श्रधांजलि।

Desk
3 years ago
Exit mobile version