Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

चौक में दो बाइकों की टक्कर में युवक को गोली मारी

Man Shot for Two Bikes Accident in Chowk Police Force Deployed

Man Shot for Two Bikes Accident in Chowk Police Force Deployed

उत्तर प्रदेश की राजधानी के पुराने लखनऊ में जहां 12 रबी-उल-अव्वल यानी 21 नवंबर को निकलने वाले जुलूस-ए-मदहे सहाबा (रजि.) और जुलूस-ए-मोहम्मदी के जुलुस को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात होने के बावजूद मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मामूली विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर आरोपित की पहचान कर ली है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आगे की कार्रवाई कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश व्यापत है।

जानकारी के मुताबिक, घटना चौक इलाके की है। यहां मंगलवार को एक ही समुदाय के दो लोगों की बाइकें आपस में भिड़ गईं। मामूली विवाद पर एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान चली गोली से एक युवक घायल हो गया। एएसपी पश्चिमी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया जा रहा है कि चौक के सुभाष मार्ग पर बाइक लड़ने के बाद एक से विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी ने अनस निवासी वज़ीरगंज को सिर में गोली मारी। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर गया। उसे ट्रॉमा में भर्ती कराया गया है। यहाँ उसका इलाज चल रहा है। सीओ चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं। आरोपी और घायल दोनों एक ही समुदाय के हैं। पैशन प्रो गाड़ी नंबर (UP 32EX 3489) से अपराधी की पहचान हो गई है। उसकी गिरफ़्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। फिलहाल मौके पर तीन थानों की फोर्स घायल युवक के आक्रोशित परिजनों को शांत कराकर आगे की कार्रवाई कर रही थी।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

Related posts

कांग्रेस की समीक्षा बैठक आज, गठबंधन पर भी फैसला संभव!

Kamal Tiwari
8 years ago

यूपी को मिलेंगे 21 नए आईएएस अधिकारी

Kamal Tiwari
8 years ago

किसी सरकार ने डेढ़ साल पहले नहीं शुरु की अर्ध कुम्भ की तैयारी: रीता

Mohammad Zahid
8 years ago
Exit mobile version