उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय में शनिवार 9 दिसंबर को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था, जिसके तहत कार्यक्रम में सूबे के राज्यपाल राम नाईक, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उप-मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री डॉ० दिनेश शर्मा ने दीक्षांत समारोह में शिरकत की थी, इसके साथ ही राज्यपाल, केन्द्रीय गृह मंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
गृह मंत्री को दी गयी D.Sc. की उपाधि:
- शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था।
- जिसके तहत कार्यक्रम में सूबे के राज्यपाल राम नाईक, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और
- योगी सरकार में शिक्षा मंत्री और उप-मुख्यमंत्री डॉ० दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम में शिरकत की थी।
- इसके साथ ही राज्यपाल राम नाईक, राजनाथ सिंह और दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
- संबोधन के बाद कार्यक्रम में कला, विज्ञान और विधि संकाय के छात्रों को उपाधि प्रदान की गयी।
- इसके साथ ही कार्यक्रम में गृह मंत्री राजनाथ सिंह को भी D.Sc. की उपाधि प्रदान की गयी।
शिक्षा मंत्री डॉ० दिनेश शर्मा के संबोधन के मुख्य अंश:
- लविवि के दीक्षांत समारोह का अपना अलग महत्व
- लखनऊ विवि के कुछ संकाय की चर्चा विदेशों में भी
- यहां शंकरदयाल शर्मा अध्यनरत रहे
- आरपी सिंह, सुरेश रैना जैसे खिलाड़ी भी अध्यनरत रहे
- यहां अध्यन के बाद रोज़गार के अवसर मिलें,
- भारतीय संस्कृति के मापदंड स्थापित हों इसके प्रयास होते रहे हैं
- गुरु का स्थान देवता के तुल्य माना गया है
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार