प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 20 नवम्बर को उत्तर प्रदेश के आगरा के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने ‘प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना’ का उदघाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने रेल परियोजनाओं सहित कई योजनाओं का लोकार्पण किया।
कालेधन वालों पर हमला:
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम के संबोधन में नोटबंदी के विषय पर चर्चा की।
- उन्होंने कालाधन रखने वालों पर हमला करते हुए कहा कि, 500 और 1000 के नोट बंद होने से लोगों को तकलीफ हो रही है।
- इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, नोटबंदी से कुछ लोगों की तो सारी जिंदगी बर्बाद हो गयी है, मैंने ऐसा दंड दिया है।
- उन्होंने आगे कहा कि, चिट फण्ड में लोगों का पैसा लगा था, जिसके कारण बहुत लोगों को जान गंवानी पड़ी।
- इसी में जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, और आज ये लोग मुझपर उंगली उठा रहे हैं।
लोग मेरे खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं:
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, मैं जानता हूँ कि, लोग कैसे मेरे खिलाफ आवज़ उठा रहे हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, क्या देश नहीं जानता कि, चिट फण्ड में किसका पैसा लगा था।
- पीएम मोदी ने आगे कहा कि, लाखों, करोड़ों गरीबों ने चिटफंड में पैसा जमा कराया था।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, मैंने देश से 50 दिन मांगे थे, उसके बाद सब सामान्य हो जायेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार