उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सेशन का आज आखिरी दिन है, मंगलवार 30 अगस्त को खत्म होने वाले इस सत्र को दो दिनों के लिए बढ़ाया गया था।
विधायकों के वेतन-भत्ते सम्बंधित विधेयक पर होगी चर्चा:
- उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है।
- जिसके तहत सदन में आज वेतन-भत्ते सम्बंधित विधेयक पर चर्चा होगी।
- यह विधेयक बुधवार को विधानसभा में पेश किया गया था।
- इस विधेयक से पूर्व विधायकों और वर्तमान विधायकों की सैलरी और पेंशन में वृद्धि होगी।
- इस विधेयक के पारित होने पर विधायकों की बेसिक सैलरी में 150 फ़ीसदी की ग्रोथ होगी।
- जिससे वर्तमान समय के वेतन में सभी भत्तों सहित करीब 1 लाख 25 हजार रुपये हो जाएगी।
बढ़ सकती है विधायकों की सैलरी और पेंशन:
- आज विधानसभा में विधायकों के वेतन-भत्ते सम्बंधित विधेयक पर चर्चा हो सकती है।
- जिसके बाद विधायकों की सैलरी में करीब 150 फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी होगी।
- इस बढ़े हुए वेतन से राज्य सरकार के कोष पर करीब 1 अरब 28 करोड़ 89 लाख रुपये का अतिरिक्त भार बढ़ेगा।
- साथ ही इस बढ़े हुए वेतन में बेसिक सैलरी, निर्वाचन अलाउंस, सचिव अलाउंस और मेडिकल अलाउंस भी जुड़ा होगा।
- गौरतलब है कि, इसी मानसून सत्र में कैबिनेट मंत्रियों और राज्य मंत्रियों की सैलरी बढ़ाने का भी विधेयक पारित हुआ था।
- गौर करने वाली बात यह भी है कि, विधानसभा के मौजूदा विधायकों में 67 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं।
- वहीँ 140 करोड़पति विधायकों के साथ समाजवादी पार्टी पहले नंबर पर है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार