Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

आगरा में बदमाशों ने मां के सामने किया बच्चे को किडनैप, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुरू की जांच!

आगरा में बदमाशों ने एक बच्चे को उसके घर से उसकी मां के सामने किडनैप कर लिया। मां ने कार से बदमाशों का पीछा कर उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना आगरा के मदिया कटरा रोड में रविवार रात को हुई। कारोबारी प्रतीक वार्ष्णेय का बेटा दिव्य रात करीब साढ़े आठ बजे अपने घर के मैदान में साइकिल चला रहा था, तभी बदमाशों ने उसे गेट के पास से किडनैप कर लिया। बच्चे की उम्र 6 साल है। दिव्य के चीखने की आवाज सुनकर बाहर आयीं दादी और मां ने दो बाइक सवार लोगों को उसे ले जाते हुए देखा। दिव्य की मां ने कार से बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश बच्चे को लेकर फरार हो गए। तब से दिव्य के के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। दिव्य की मां को शक है कि बदमाशों के पास एक कार भी थी।

पुलिस के मुताबिक़ बदमाशों की उम्र लगभग 25 से 30 साल के आसपास थी। उन्होंने किडनैपिंग से पहले एक दुकान पर बियर भी खरीदी थी। पुलिस ने घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Related posts

तस्वीरें: भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक!

Sudhir Kumar
8 years ago

छत्तीसगढ़ के गठबंधन से मायावती के साफ़ संकेत, सम्मानजनक सीट मिलने पर ही यूपी में गठबंधन

Deepak Singh
7 years ago

फैजाबाद- 40 हज़ार का इनामी अपराधी त्रिभुवन गोसाई गिरफ्तार

kumar Rahul
8 years ago
Exit mobile version