Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कोरोना मरीजों को अपना प्लाज्मा देने को तैयार कनिका कपूर

Kanika Kapoor

Kanika Kapoor

लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई की टीम कनिका कपूर का प्लाज्मा लेगी।

प्लाज्मा डोनेट कर बीमारी का खात्मा करेंगी कनिका कपूर।

क्या है प्लाज्मा थेरपी।

प्लाज्मा थेरेपी में एंटीबॉडी यूज होता है। वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी तभी बनता है, जब इंसान उससे पीड़ित होता है।कोरोना महामारी के बीच अब कोरोना से संक्रमित मरीजों के इलाज में प्लाज्मा थेरैपी ने एक नई उम्मीद जगाई है।थेरैपी में एटीबॉडी का इस्तेमाल किया जाता है,जो किसी वायरस या बैक्टीरिया के खिलाफ शरीर में बनता है। प्लाज्मा थेरैपी के तहत ठीक हो चुके लोगों के प्लाज्मा को मरीजों से ट्रांसफ्यूजन किया जाता है।

लख़नऊ पुलिस ने दिया नोटिस।

बता दें कि कनिका कपूर के खिलाफ सरोजनी नगर थाने में दूसरों की जान खतरें में डालने सहित आईपीसी की धारा 188,269 और 270 के तहत केस दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने लंदन से आने के बाद खुद को क्वारंटीन नहीं किया और मुंबई से लेकर लखनऊ और फिर कानपुर में पार्टी करती रहीं। कोरोना संक्रमित होने से उनके साथ ही अन्य लोगों की भी जांच का खतरा उत्पन्न हो गया। हालांकि, उनकी पार्टी में शामिल होने वाले कई लोगों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया था।

Related posts

विधायक स्व लोकेन्द्र सिंह चौहान के पैतृक गांव पहुंचे डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Bharat Sharma
7 years ago

पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा पुलिस कर्मियों की शरीरिक दक्षता परीक्षण के लिए साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण।

Desk
2 years ago

बाराबंकी-अकबरपुर लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version