Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

धूमधाम से मनाया गया जयंत चौधरी का 40वां जन्मदिन

Jayant Chaudhary 40th Birthday Celebrated over UP

Jayant Chaudhary 40th Birthday Celebrated over UP

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जयंत चौधरी का 40वां जन्मदिन पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं राजधानी लखनऊ में प्रदेश मुख्यालय पर युवा राष्ट्रीय लोकदल के संयोजकत्व एवं राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन सिंह तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे की उपस्थिति में युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल द्वारा अपने सैकड़ों पदाधिकारियों और युवा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा गया और जयंत चौधरी जिन्दाबाद के नारे लगाये।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन सिंह ने कहा कि देश को वर्तमान परिस्थिति में चौधरी चरण सिंह नीतियों एवं जयंत चौधरी जैसे अथक परिश्रम करने वाले युवा नेता की आवश्यकता है। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी युवाओं के हृदय पर राज करते हैं और चौधरी साहब की नीतियों पर चलकर उन्होंने उप्र के साथ साथ राजस्थान के किसानों और युवाओं को नई दिशा दी। यही कारण है कि राजस्थान में भी राष्ट्रीय लोकदल की भागीदारी वहां की सरकार में है।

युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने उन्हें युवाओं का प्रेरणाश्रोस्त बताते हुये कहा कि जयंत चौधरी हमारे मार्गदर्शक है और उन्हीं की तरह हमारे सभी युवा साथी अथक परिश्रम करके राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों का प्रचार प्रसार कर देष के कोने कोने तक पहुंचाने के लिए तत्पर हैं। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम हैदर, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रो यज्ञदत्त शुक्ल, प्रदेश महासचिव आरपी सिंह चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, युवा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव ऐश्वर्य राज सिंह, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, महिला प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. कृष्णा जायसवाल सहित तमान रालोद नेता उपस्थित थे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

राजस्थान में मिली जीत का सेहरा राज बब्बर ने राहुल गाँधी के सर बांधा

Kamal Tiwari
7 years ago

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने यूपी की जनता को दी बड़ी राहत!

Mohammad Zahid
8 years ago

कानपुर आईआईटी छात्रावास में बीटेक की छात्रा से रेप

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version