Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

यूपी: एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने संभाला चार्ज!

पिछले दिनों योगी सरकार ने 41 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए थे। इनमें (ips anand kumar) आनंद कुमार को प्रदेश के एडीजी कानून एवं व्यवस्था के पद पर तैनात किया गया। यूपी के नए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने शनिवार को डीजीपी हेडक्वॉर्टर में अपना कार्यभार संभल लिया। पदभार संभालने के दौरान एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।

ips anand kumar

पदभार ग्रहण करते समय आईपीएस अधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि मुझे महत्वपूर्ण जिम्मेदार सौपी गई है। उसका निर्वाह करना मेरी जिम्मेदारी है। कानून-व्यवस्था से किसी को भी खिलवाड़ करने नहीं दिया जायेगा। एडीजी आनंद कुमार⁠⁠⁠⁠ ने कहा कि घटना होने पर अफसरों को मौके पर पहुंचना होगा। लपरवाही पर जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

मांस के टुकड़े फेंक माहौल ख़राब करने की कोशिश!

RTI: BSP के नोटबंदी के बाद जमा राशि की सूचना से मना!

एडीजी ने आजमगढ़ जहरीली शराब कांड पर बोलते हुए कहा कि इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं जो दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। आनंद कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार और तमाम शिकयत मिलने  पर जांच कर की जाएंगी। उन्होंने कहा कि टेक्नॉलजी से पुलिस विभाग को और मजबूत बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा प्रशासन के लिए चुनौती है। उसे शांति पूर्ण कराना पुलिस की जिम्मेदारी है जिसे लेकर सारी कवायद की जा रही है।

41 आईपीएस अधिकारियों के हुए थे तबादले

Related posts

प्रतापगढ़: बारिश के कारण बच्चों को पानी के रास्ते जाना पड़ रहा विद्यालय

Srishti Gautam
7 years ago

सुनील सिंह ने मुलायम सिंह यादव की स्थिति पर किया बड़ा खुलासा!

Sudhir Kumar
8 years ago

तीन तलाक के खिलाफ मुस्लिम महिलाएं हुई लामबंद, मुस्लिम महिलाओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा कांग्रेस नहीं चाहती तीन तलाक पर बने कानून, महिलाओं ने राष्ट्रपति के नाम भेजा पत्र, तीन तलाक पर कानून बनाने की माँग की, महिलाओं ने सदर तहसील से बुलंद की आवाज।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version