Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

रायबरेली से सोनिया गांधी नहीं प्रियंका होंगी कांग्रेस की उम्मीदवार !

Inplace of Sonia Priyanka will be from RaeBareli Congress candidate

रायबरेली से सोनिया गांधी नहीं प्रियंका होंगी कांग्रेस की उम्मीदवार!

आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती हैं। इस सीट से अभी सोनिया गांधी सांसद हैं। सोनिया गांधी के लगातार खराब स्वास्थ्य और प्रियंका की क्षेत्र में सक्रियता को देखते हुए माना जा रहा है कि कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली सीट पर इस बार वो उम्मीदवार हो सकती हैं।

Inplace of Sonia Priyanka will be from RaeBareli Congress candidate 2
Inplace of Sonia Priyanka will be from RaeBareli Congress candidate 2
रायबरेली में प्रियंका ले रही फैसले

प्रियंका गांधा के रायबरेली में बीते कुछ समय से सक्रिय हैं। इसको लेकर कांग्रेस स्थानीय स्तर पर तैयारियां भी कर रही है। इस लोकसभा क्षेत्र में पार्टी से जुड़े फैसले भी प्रियंका ही ले रही हैं। क्षेत्र में प्रियंका की मंजूरी के बाद ही संगठन में पद दिए जा रहे हैं। वहीं प्रियंका क्षेत्र में कांग्रेस के पुराने और गांधी परिवार भरोसेमंद लोगों से लगातार मिल भी रही हैं।

कांग्रेस नेताओं से संपर्क

रायबरेली में सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि केएल शर्माऔर दूसरे स्थानीय नेता लगातार लोगों से संपर्क कर रहे हैं। कांग्रेस संगठन के पदाधिकरी साफ-साफ किसी का नाम ना लेकर यहां से गांधी परिवार के ही किसी सदस्य के चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं।

सोनिया गांधी लगातार बीमार चल रहीं

2014 के चुनाव के बाद से ही सोनिया गांधी की तबीयत बहुत अच्छी नही रही है। उन्हें कई बार इलाज के लिए विदेश भी जाना पड़ा है। 2014 के बाद उत्तर प्रदेश और दूसरे सूबों में हुए चुनावों में उनकी सक्रियता ना के बराबर ही रही है। इस सबसे प्रियंका के चुनाव मैदान में आने की बात को ताकत मिल रही है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

जौनपुर : मछली मारने के विवाद में युवक पर किशोर को गोली मारने का आरोप

Short News Desk
7 years ago

थाना इंदिरापुरम पुलिस द्वारा 3 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, 16 वाहन बरामद जिसमे थाना इंदिरापुरम क्षेत्र से चोरी हुई 8 स्कूटी भी बरामद की गई.

Ashutosh Srivastava
7 years ago

पुलिस ने 4 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार.

kumar Rahul
8 years ago
Exit mobile version