उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक धार्मिक शोभायात्रा में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया था, जिसके बाद मामले में भीम आर्मी ने क्षेत्र में कई जगह पर विरोध प्रदर्शन किया था। इस विरोध प्रदर्शन में भीम सेना ने क्षेत्र में दंगे जैसे हालत पैदा कर दिए थे। इसी क्रम में गुरुवार 8 जून को पुलिस ने भीम सेना चीफ चन्द्रशेखर उर्फ़ रावण को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद चन्द्रशेखर की गिरफ़्तारी पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद(imran masood) ने भाजपा पर हमला बोला है।
चंद्रशेखर उर्फ़ रावण की गिरफ़्तारी पर इमरान मसूद(imran masood) का भाजपा पर हमला:
चन्द्रशेखर को दलित होने की सजा दी जा रही है(imran masood):
- सहारनपुर को सुलगाने वाले शख्स चन्द्रशेखर उर्फ़ रावण को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- जिसके बाद उसे सहारनपुर लाया जा रहा है।
- सहारनपुर में दंगे जैसे हालात पैदा करने वाले की गिरफ़्तारी पर कांग्रेस नेता ने भाजपा पर हमला बोला है।
- कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा है कि, चंद्रशेखर को दलित होने की सजा मिल रही है।
- इमरान मसूद ने आगे कहा कि, दलित होने के चलते ही पुलिस प्रशासन ने चंद्रशेखर पर 12 हजार का इनाम रखा है।
भाजपा नेताओं पर क्यों मेहरबान है प्रशासन(imran masood):
- इमरान मसूद ने आगे कहा कि, सहारनपुर को हिंसा में झोंकने वाले भाजपा नेताओं पर प्रशासन मेहरबान क्यों है?
- कांग्रेस नेता ने आगे चन्द्रशेखर की गिरफ़्तारी पर पुलिस समेत राज्य सरकार को चुनौती दी।
- उन्होंने कहा कि, चन्द्रशेखर पर कोई भी ज्यादती हुई तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे।
- साथ ही उन्होंने दलितों पर एक तरफ़ा कार्रवाई को बर्दाश्त न करने की बात भी कही।
ये भी पढ़ें: इस योजना से यूपी के सरकारी कर्मचारियों का होगा ‘कैशलेस इलाज’!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#chandrashekhar arrest
#congress leader imran masood
#congress leader imran masood threaten administration today
#imran masood threaten administration
#imran masood threaten administration today over chandrashekhar arrest
#इमरान मसूद
#चन्द्रशेखर
#चन्द्रशेखर उर्फ़ रावण
#भीम सेना चीफ
#भीम सेना चीफ चन्द्रशेखर उर्फ़ रावण
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार