Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

डीजी होमगार्ड की फेयरवेल पार्टी में होमगार्ड ने लगाई खुद को आग

Homeguard Attempted Self Immolation in lLucknow

Homeguard Attempted Self Immolation in lLucknow

उत्तर प्रदेश के डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला की फेयरवेल पार्टी में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक होमगार्ड ने खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे होगमार्ड को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से वह भाग निकला। फिलहाल, उसे फिर से भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है। आत्मदाह के कारणों का पता नहीं चल सका है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]डीजी होमगार्ड की फेयरवेल पार्टी में होमगार्ड ने लगाई खुद को आग[/penci_blockquote]

सूचना पाकर सिटी मजिस्ट्रेट बयान दर्ज करने पहुंचे। उससे आत्मदाह का कारण पूछा गया तो वह कुछ स्प्षट जवाब नहीं दे सका। इधर-उधर की बातें कहने लगा। पुलिस का कहना है कि रामकुमार की दिमागी हालत ठीक नहीं है। बरेली में रह रहे उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। उनके आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Inline Related Posts” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”1″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

बता दें कि यूपी पुलिस के इतिहास में पहली बार डीजी होमगार्ड के पद से रिटायर होने वाले अधिकारी सूर्य कुमार शुक्ला के लिए शुक्रवार दोपहर फेयरवेल परेड (विदाई परेड) का आयोजन किया गया था। आलमबाग स्थित डीजी मुख्यालय में 12:30 बजे के करीब जैसे ही कार्यक्रम शुरू होने वाला था तभी अचानक वहां मौजूद होमगार्ड रामकुमार ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़क लिया। जब तक वहां मौजदू लोग कुछ समझ पाते उसने माचिस से खुद को आग के हवाले कर दिया। मौके पर हड़कंप मच गया।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Inline Related Posts” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”1″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

होमगार्ड साथियों ने आग को काबू में करने के बाद तत्काल उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। होमगार्ड विभाग के कुछ अफसर भी पहुंचे। रामकुमार को भर्ती कराने के बाद अफसर डॉक्टरों से बातचीत कर ही रहे थे कि रामकुमार अस्पताल से भागकर जीपीओ चौराहे पर पहुंच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस उसे पकड़कर सिविल लेकर आई। यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक वह करीब 60 फीसदी जल चुका है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Inline Related Posts” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”date”]

Related posts

GST की फुल फॉर्म तक नहीं बता पाए भाजपा से यूपी के राज्यसभा सांसद- देखें वीडियो

Sudhir Kumar
7 years ago

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 24 घंटे में बदमाशों से दूसरी मुठभेड़, पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश अरेस्ट, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली, बदमाशों से असलहा और कार बरामद, होल्डअप कर ट्रकों से करते थे लूटपाट, आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

बसपा से निकाले गए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बनायी नई पार्टी!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version