Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मथुरा के गोवर्धन नगर में कोरोना खत्म करने के लिए किया हवन यज्ञ

havan-yagya-performed-to-eliminate-corona-in-mathura

havan-yagya-performed-to-eliminate-corona-in-mathura

मथुरा के गोवर्धन नगर में कोरोना खत्म करने के लिए किया हवन यज्ञ

मथुरा के गोवर्धन नगर में कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए डीएवी स्कूल द्वारा हवन यज्ञ की प्रभात फेरी निकाली।

डीएवी इंटर कॉलेज से आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वाधान में आर्य वीर दल मथुरा के द्वारा कोरोना महामारी के निवारण हेतु गोवर्धन कस्बे में एक प्रभात फेरी निकाली गई।

इसके अंतर्गत वाहन में यज्ञ एवं हवन आहुतियां लोगों के द्वारा दी गईं। लोगों ने उत्साह पूर्वक यज्ञ में आहुतियां दी। अनेक स्थानों पर प्रभात फेरी का गणमान्य व्यक्तियों द्वारा स्वागत किया गया। आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान बृज बिहारी ने लोगों को संबोधित किया तथा यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला तथा दयानंद सरस्वती जी के द्वारा बताए गए मार्ग पर यज्ञ जीवन शैली को अपनाने पर बल दिया। साथ ही आर्य वीर दल के सभापति पंकज शर्मा ने भी अपने संबोधन के द्वारा कोरोना वायरस महामारी में हवन तथा आर्य जीवन शैली पर प्रकाश डाला । इस कार्यक्रम में बृज बिहारी प्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा आर्य वीर दल, पंकज शर्मा डीएवी इंटर कॉलेज गोवर्धन के प्रबंधक विनोद चौधरी आर्य, प्रधानाचार्य केशव देव शर्मा तथा विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी गण सहित कस्बे के अन्य माननीय लोग सम्मिलित हुए।

Report – Jay

Related posts

आलू कांड में दो लोग पुलिस ने लिए हिरासत में ,पूछताछ के लिए लाया जा रहा है लखनऊ,प्रदीप सिंह और अंकित सिंह को पुलिस ने कन्नौज से उठाया

Desk
7 years ago

लखनऊ में बलात्कार के बाद लड़की को जिंदा जलाया, महिलाओं ने किया हंगामा

Sudhir Kumar
7 years ago

आगरा में सामूहिक विवाह योजना में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

Bharat Sharma
7 years ago
Exit mobile version