Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

पूर्व मंत्री के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने गाजीपुर जायेंगे अखिलेश

akhilesh yadav closed sp leader father rape case

akhilesh yadav closed sp leader father rape case

2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी संगठन को मजबूती देना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव 2019 में भाजपा को टक्कर देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सबसे करीबी नेता के निधन हो गया है। इस खबर के आने के बाद से पूरी समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गयी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के लगातार 2 चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां बड़ी समझदारी से करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने यूपी के जिलों का दौरा कर पदाधिकारियों से मिलना शुरू कर दिया है साथ ही अखिलेश यादव ने दूसरे दलों से आये नेताओं को पार्टी में शामिल कराना भी शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि 2019 में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को टक्कर देगी।

पूर्व मंत्री के पिता का हुआ निधन :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जहाँ 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस बीच सपा सरकार में मंत्री रह चुके ओमप्रकाश सिंह के पिता का आकस्मात निधन हो गया है। इस शोक संदेश की खबर मिलते ही अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री के घर जाने का फैसला किया है। आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गाजीपुर के सेवराई में स्थित ओमप्रकाश सिंह के आवास पर उनके पिता के निधन पर दुःख व्यक्त करने जायेंगे। आज करीब 1.10 तक पूर्व सीएम अखिलेश यादव गाजीपुर के सेवराई पहुँच जायेंगे। इस दौरान उनके साथ कई सपा नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। ओमप्रकाश सिंह सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर रह चुके हैं।

 

ये भी पढ़ें : गड्ढा मुक्ति अभियान की हो सीबीआई जांच: रामगोविंद चौधरी

Related posts

गोरखपुर-बोलेरो और ट्रक में टक्कर, 3 की हालत गंभीर

kumar Rahul
8 years ago

सपा नेता अतुल प्रधान की तलाश में पुलिस ने मारा छापा

Shashank
8 years ago

मथुरा – दिन दहाड़े हुई डकैती का खुलासा करते हुए 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया

Desk
4 years ago
Exit mobile version