Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

गोंडा: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा देकर ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा

secular morcha

secular morcha

आगामी लोकसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर शिवपाल यादव ने सेक्युलर मोर्चा बना लिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जहाँ एक ओर पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं जिससे लोकसभा चुनावों में बीजेपी का मुकाबला किया जा सके लेकिन शिवपाल यादव का सेक्युलर मोर्चा सपा में सेंध लगाने का काम कर रहा है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के एक के बाद एक बड़े नेता पार्टी छोड़कर शिवपाल यादव का सेक्युलर मोर्चा ज्वाइन कर रहे हैं।

2 हिस्सों में बंट गयी सपा :

लोकसभा चुनावों के पहले सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी 2 भागों में बंट गयी है। इन दोनों भागों में अखिलेश यादव का पलड़ा भारी लग रहा है क्योंकि उनके साथ सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का समर्थन है जो पार्टी के संस्थापक हैं। इसके बाद भी शिवपाल यादव ने सपा में सेंध लगाना शुरू कर दिया है। सपा में किनारे और नजरअंदाज किये गए नेताओं के लिए शिवपाल यादव ने सेक्युलर मोर्चा बनाकर उन्हें उसमें शामिल कराना शुरू कर दिया है।

सपा नेता ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा :

यूपी के गोंडा जिले में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने पार्टी से नाता तोड़ कर समाजवादी सेकुलर मोर्चा का दामन थाम लिया है। यहाँ पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश शुक्ला शिवपाल यादव के खेमे में पहुँच चुके हैं। सुरेश शुक्ला के साथ मंटू काजी व जमाल चौधरी ने  भी सपा से अलविदा कह दिया है। पत्रकार वार्ता में सुरेश शुक्ला ने यूपी की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए शिवपाल यादव को गरीबों का मसीहा बताया है। सपा नेताओं के इस्तीफ़ा देकर एक के बाद एक सेक्युलर मोर्चे में आने का सिलसिला लगातार जारी है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

तेज रफ्तार डम्पर ने साईकल सवार रिटायर डिफेंस कर्मी को रौंदा, मौके पर मौत,बवाल की आशंका के चलते सीओ गोविंद नगर सहित पूरे सर्किल का फोर्स मौके पर, घंटों बाद भी अभी तक शव डम्फर में फंसा है, कानपुर हमीरपुर हाइवे पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम, नौबस्ता थाना क्षेत्र का मामला.

Ashutosh Srivastava
7 years ago

राम मंदिर को लेकर धर्म संसद में आज किसी बड़े फैसले का हो सकता है ऐलान

UP ORG Desk
6 years ago

श्रावस्ती: कैसे होगा भारत स्वच्छ, जब डस्टबिन में हो रहा लाखों का घोटाला?

Shivani Awasthi
7 years ago
Exit mobile version