Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

संत कबीर नगर: भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री सेक्युलर मोर्चा में शामिल

shivpal yadav secular morcha rally

shivpal yadav secular morcha rally

समाजवादी पार्टी से अलग होकर सेक्युलर मोर्चा बनाकर शिवपाल यादव ने सपा सहित अन्य विपक्षी दलों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। शिवपाल का कहना है कि सपा के असंतुष्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए ये मोर्चा बनाया गया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी में नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। एक के बाद एक नेता सपा छोड़ सेक्युलर मोर्चा ज्वाइन कर रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा में सेंध लगाते हुए शिवपाल यादव ने बड़े नेता को अपने मोर्चे में शामिल करा लिया है।

सेक्युलर मोर्चे के बढ़ रहे कदम :

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के सहारे शिवपाल यादव अपने कदम लगातार बढ़ा रहे हैं। शिवपाल के इस मोर्चे के गठन के बाद लगातार नेता और कार्यकर्ता सपा और अन्य दलो से इस्तीफ़ा देकर उनका सेक्युलर मोर्चा ज्वाइन कर रहे हैं। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के तूफानी आगाज ने हर राजनीतिक दल की नींद उड़ा दी है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में सेक्युलर मोर्चा ने अपनी धाक जमाना शुरू कर दिया है और लगता है कि आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। शिवपाल यादव इन दिनों जिलों का दौरा कर समर्थकों को एकजुट कर रहे हैं और अन्य दलों के नेताओं को मोर्चे में शामिल करा रहे हैं।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]सेक्युलर मोर्चा बनाकर शिवपाल यादव अपने कदम बढ़ा रहे हैं[/penci_blockquote]

भाजपा नेता ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा :

यूपी के संत कबीर नगर जिले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल महामंत्री चन्द्र प्रकाश गोस्वामी ने लोहिया यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल मिश्रा के नेतृत्व में 250 लोगो के साथ शिवपाल सिंह यादव में आस्था जताते हुए समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही आगामी चुनाव में मोर्चा के प्रत्याशी को जिताने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तन-मन–धन से लगने का वादा किया। अतुल मिश्रा ने विश्वास दिलाया कि समर्थकों का भरोसा टूटने नही देंगे और हर जायज समस्या के निवारण के लिए हर समय हम सब तत्पर रहेंगे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

उ0प्र0 माध्यमिक (बोर्ड) परीक्षा में सामूहिक नकल कराने वाले गिरोह के 15 सदस्य गिरफ्तार

UPORG Desk 5
6 years ago

तस्वीरें : नवरात्रि में मां का ऐसा दरबार जहां सैनिको की भी हो रही पूजा !

Shashank
9 years ago

सहारनपुर: बसपा MLC के 4 गांव की संपत्ति कुर्क

kumar Rahul
8 years ago
Exit mobile version