Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

डकैती के दौरान महिला को उठा ले गए बदमाश, फायरिंग में पांच घायल

Five People Injured in firing Robber Kidnaps Woman during Robbery

Five People Injured in firing Robber Kidnaps Woman during Robbery

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला में बेखौफ आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश असलहों से लैस बदमाशों ने एक ग्रामीण के घर धावा बोलकर डकैती की सनसनी खेज घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने परिवार के लोगों और महिलाओं, लड़कियों को असलहे की नोक पर लिया और घर में घंटों लूटपाट की। जब परिवार वालों ने विरोध किया तो बदमाशों ने करीब आधा दर्जन लोगों को गोली मार दी।

बदमाश पीड़ित की पत्नी को उठाकर ले जाने लगे इसका जब घरवालों ने विरोध किया तो बदमाशों ने कई लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से सभी लोग लहूलुहान हो गए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण जब तक दौड़े तब तक बदमाश फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कराई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ ने कहा कि बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपहृत महिला को खोज निकालेंगे।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]लूटपाट के बाद महिला को भी उठा ले गए बदमाश[/penci_blockquote]
जानकारी के मुताबिक, घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झाला के मजरा चकैया की है। यहां के निवासी राम मिलन (35) और उनके चार भाई एक ही साथ रहते हैं। राम मिलन ने बकाया कि शुक्रवार रात 12 बजे के बाद सशस्त्र आठ डकैत आ धमके। डकैतों ने पहले घर का मुख्य दरवाजा खटखटाया। जब घर वालों ने दरवाजा नहीं खोला तो बदमाश दीवार फांदकर घर के आंगन में घुस आए और पूरे परिवार को बंधक बनाकर मारापीटा। डकैतों ने असलहों के बल पर नकदी व जेवरात समेत 50 हजार से अधिक की लूटपाट की। फिर राममिलन की पत्नी आशा देवी को अगवा कर ले जाने लगे तो राममिलन समेत पांचों भाइयों ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से राम मिलन और उनके भाई छोट्टन्ने यादव (40), सोहनलाल (30), अनिल यादव (25) और जवाहर यादव (28) घायल हुए हैं। वहीं, बदमाश आशा को लेकर भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों के लिए जाल बिछाया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाएंगे।

रिपोर्टर- मो. आमिर

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

Related posts

हाथरस में ई-लॉटरी से 118 आबकारी दुकानों का आवंटन

Desk
2 months ago

रेलवे क्रासिंग के पास मिले अज्ञात युवक युवती के शव

Short News
7 years ago

वीडियो: बसपा पार्षद ने नये साल के जश्न पर कराया बार-बालाओं का डांस

Shashank
7 years ago
Exit mobile version