Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

14-15 फरवरी को विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग झांसी में

14-15 फरवरी को विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग झांसी में

14-15 फरवरी को विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग झांसी में

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग 14-15 फरवरी को झांसी में आयोजित किया जा रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 15 फरवरी को विस्तारक वर्ग में विस्तारकों का मार्गदर्शन करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियां अंतिम दौर में है। पिछला विस्तारक वर्ग नैमिषारण्य की पुण्यभूमि में हुआ था और आगामी विस्तारक वर्ग झांसी की वीर भूमि में होगा।

प्रदेश महामंत्री एवं विस्तारक योजना प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि प्रदेश में 180 से अधिक पूर्ण कालिक विस्तारक जिलों में प्रवास पर है। समय-समय पर विस्तारकों को राजनीतिक एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का प्रशिक्षण संगठन देता है, ताकि एक कर्मयोगी के रूप में अपने कर्तव्य पथ पर सतत अग्रसर हो। पिछला विस्तारक वर्ग नैमिषारण्य की पुण्यभूमि में हुआ था और आगामी विस्तारक वर्ग झांसी की वीर भूमि में होगा। 14-15 फरवरी को होने वाले विस्तारक वर्ग में राष्ट्रीय सह महामंत्री शिव प्रकाश जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी का मार्गदर्शन विस्तारकों को प्राप्त होगा। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 15 फरवरी को विस्तारकों का मार्गदर्शन करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियां अंतिम दौर में है।

श्री पाठक ने कहा कि भाजपा पं0 दीनदयाल जी के अन्त्योदय के सिद्धान्त पर आगे बढते हुए नरसेवा-नारायण सेवा के काम में जुटी है। समाज के हर वर्ग के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के ध्येयपथ पर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सदैव आगे बढ़ता है, ऐसे ही युवा विस्तारक के रूप में निकलकर राष्ट्र आराधना के पुण्य पुनीत कार्य में जुटे है।

 

पण्डित दीनदयाल की मूर्ति का बलिया में अनावरण करेंगे राज्यपाल

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के चितबड़ागांव कस्बे में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के मूर्ति का अनावरण को लेकर जनपद में तैयारियां जोरों पर हैं। मूर्ति का अनावरण सोमवार को राज्यपाल रामनाईक के हाथों होगा। राज्यपाल के जनपद में आगमन के मद्देनजर तैयारियां तेज हो गई है। जिला प्रशासन के आलाधिकारी शनिवार को वीआईपी सुरक्षा का खाका खींचने में व्यस्त रहे। राज्यपाल राम नाईक फेफना विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत चितबड़ागांव में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण करने सोमवार को आ रहे हैं।

Related posts

मुझे देश का PM नहीं सिर्फ यूपी का CM बनना है- अखिलेश यादव

Shashank
7 years ago

CBSE 10वीं का परीक्षा परिणाम सबसे पहले यहाँ देखें

Kamal Tiwari
9 years ago

सिम्भावली सुगरमिल द्वारा 110 करोड़ के लोन लेने का मामला, छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान सुगर मिल का करेंगे घेराव, सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं के साथ होगा धरना प्रदर्शन, छात्र सभा के जिला अध्यक्ष संजय गहलोद ने मीडिया को फोन पर दी जानकारी।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version