Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कमरे में बंद मिलीं आठ लड़कियां, पुलिस ने कराया बंधनमुक्त

Eight Girls Hostage in Room Police Released

Eight Girls Hostage in Room Police Released

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस को एक कमरे में आठ लड़कियों को बंधक बनाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लड़कियों को बंधनमुक्त कराकर राहत की सांस ली। पुलिस सभी लड़कियों को मुक्त करा के अपने साथ थाने ले गई है। पुलिस इस पूरे मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार घटना अलीनगर थाना क्षेत्र की है। यहां अमोघपुर में गुरुवार को एक कमरे में 8 लड़कियों के बंद होने की सूचना पर हड़कम्प मच गया। मानवाधिकार का कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली कि अमोघपुर में एक महिला ने एक कमरे में 8 लड़कियों को बंद किया है। कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़कियों को बंधनमुक्त कराया। हालांकि पुलिस की पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वो कमरे में बंद नहीं की गई है। वे सभी एक सर्कस में काम करती हैं। यहां किराए के मकान में रहती है। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस सभी लड़कियों को अलीनगर महिला थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये मामला सेक्स रैकेट से भी जुड़ा हो सकता है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

मुकदमों का शीघ्र निपटारा होने से ही आम जनता को मिल सकेगा न्याय!

Mohammad Zahid
8 years ago

लखनऊ- फैजुल्लागंज के 300 परिवारो ने किया चुनाव का बहिष्कार

kumar Rahul
8 years ago

दुकानों में लूटपाट, महिलाओं से छेड़छाड़ और मरीजों के साथ अभद्रता: ये कैसा भारत बंद

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version