Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

डाॅ महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने कहा हिन्दुओं का अपमान कर रही सपा

विपक्ष का सदन में मर्यादा तार-तार करना हास्यास्प्रद व निराशाजनक

विपक्ष का सदन में मर्यादा तार-तार करना हास्यास्प्रद व निराशाजनक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आजम खां और रामगोपाल यादव के बयानों पर कटाक्ष किया और पूछा कि ‘अखिलेश यादव बताएं कि क्या वह आजम खां के बयान से सहमत है और बहुसंख्यक हिन्दुओं को दंगाई मानते है?‘ हिन्दुओं को दंगाई कहे जाने पर सपा की आलोचना करते हुए कहा कि आजम खान जैसे लोग अखिलेश सरकार में मंत्री पद पर रहे यह प्रदेश के लिए शर्म की बात है।हिन्दु को दंगाई कहकर भारतीय संस्कृति एवं भारतीयता का अपमान किया गया है। अखिलेश यादव को आजम खान के बयान पर माफी मांगना चाहिए। बहुसंख्यकों को अपमानित करके अल्पसंख्यक तुष्टीकरण की सपाई नीति को प्रदेश की सम्मानित जनता पहले भी माकूल जबाब दे चुकी है, आगे भी देगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश यादव की तुष्टिकरण नीति बहुसंख्यकों को अपमानित करने से प्रारम्भ होती है और इसी कड़ी में आजम खान द्वारा बहुसंख्यकों को दंगाई कहा गया है। कांग्रेस द्वारा भगवा आंतक शब्द गढ़ा गया, तो सपा ने अब बहुसंख्यक दंगाई शब्द गढ़ा है। बहुसंख्यक वर्ग सनातन रूप से सहिष्णु है, जिसके मूल में सर्वे भवन्तु सुखिनः-सर्वे सन्तु निरामया का भाव निहित है। हिन्दुओं को अपमानित करके तुष्टीकरण की राजनीतिक विसात विछाने में माहिर अखिलेश यादव ने अब आजम खां और रामगोपाल यादव जैसे लोंगो को हिन्दुओं के गाली देने के लिए छोड़ दिया है। आजम खान और रामगोपाल यादव से अखिलेश यादव हिन्दुओं का अपमान करा रहे हैं।

डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि बहुसंख्यक हिन्दु राष्ट्र की शाश्वत संस्कृति का संवाहक है। जिस संस्कृति ने पूरे विश्व को मानवता का पाठ पढ़ाया है। उस हिन्दु को दंगाई कहकर भारतीय संस्कृति एवं भारतीयता का अपमान किया गया है। अखिलेश यादव को आजम खान के बयान पर माफी मांगना चाहिए। तुष्टीकरण की नीति का जबाब सपा-बसपा-कांग्रेस को जनता पहले भी दे चुकी है, आगामी चुनाव में भी फिर देगी।

Related posts

लखनऊ: मायावती आज नहीं करेंगी मतदान

Kamal Tiwari
8 years ago

651 पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करेंगे डीजीपी

Vishesh Tiwari
8 years ago

सपा ने मुस्लिमों का वोट और मोदी ने जनता पैसा किया बर्बाद-ओवैसी

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version