Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश!

dm-held-a-review-meeting-regarding-the-preparations-for-pet

dm-held-a-review-meeting-regarding-the-preparations-for-pet

प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश!

#उन्नाव :उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा 15 एवं 16 अक्टूबर 2022 को जनपद में होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने स्थानीय विकास भवन सभागार में परीक्षा से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा 15 एवं 16 अक्टूबर 2022 को जनपद के चिन्हित 23 परीक्षा केन्द्रों में होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2022 को सकुशल एवं पारदर्शिता पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु अभी से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होने निर्धारित परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापकों/प्रधानाचार्यों को निर्देश दिये है कि परीक्षा के दिन सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था, साफ सफाई एवं आवश्यक विद्यालय स्तर से होने वाली तैयारियों का पूर्ण प्रबन्ध कर लिया जायें।
जिलाधिकारी ने बताया कि 15 एवं 16 अक्टूबर 2022 को चार पालियों में परीक्षा आयोजित करायी जायेगी। 15 अक्टूबर को प्रथम पाली प्रातः 10.00 बजे से मध्यांहन 12.00 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्हन 03.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक परीक्षा सम्पन्न करायी जायेगी। इसी प्रकार 16 अक्टूबर को प्रथम पाली प्रातः 10.00 बजे से मध्यांहन 12.00 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्हन 03.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक परीक्षा सम्पन्न करायी जायेगी। प्रत्येक पाली में 9288 परीक्षार्थी भाग लेंगे, 15 अक्टूबर को दोनों पालियों में कुल 18576 तथा 16 अक्टूबर को 18576 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इस प्रकार जनपद में दोनों दिवसों में कुल 37152 परीक्षार्थी भाग लेंगे। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2022 को पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु आयोग द्वारा नामित नोडल एजेन्सी को सीसीटीवी कैमरो को परीक्षा संचालन के एक दिन पूर्व ही एक्टिव करने के निर्देश दिये गये है। बैठक के दौरान बताया गया कि प्रत्येक स्तर पर नोडल एजेन्सियों एवं अधिकारियों को उनके दायित्वों के निर्वहन किये जाने की जिम्मेदारी सौपी गयी है। जिसमें प्रमुख रूप से उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में बनाये गये परीक्षा केन्द्रो को सुव्यवस्थित तरीके से संचालन हेतु पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौपी गयी है। जबकि जिला स्तरीय अधिकारियों में जोनल/सेक्टर/स्टेटिक्स मजिस्टेªट, को नामित किया गया है।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि जनपद उन्नाव में होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2022 को सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का रूटचार्ट तैयार कर लिया गया है, जिसकी जिम्मेदारी सम्बन्धित क्षेत्र के थानाध्यक्ष को सौपी गयी है, किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए अलग से भी पुलिस अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करायी जा रही है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) नरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विकास, समस्त उप जिलाधिकारीगण, जिला विद्यालय निरीक्षक, परियोजना अधिकारी (ग्राम्य विकास), जिला समाज कल्याण अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित समस्त केन्द्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।

Report:- Sumit

Related posts

करोड़ों की लूट करने वाले चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार

kumar Rahul
8 years ago

शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने की तीन तलाक़ पर प्रतिबंध लगाने की मांग!

Mohammad Zahid
8 years ago

शिवसेना पासपोर्ट अफसर विकास मिश्रा को करेगा सम्मानित: अनिल सिंह

Bharat Sharma
7 years ago
Exit mobile version