Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का बयान, ‘सीता जी हो सकती हैं टेस्ट ट्यूब बेबी’

dinesh sharma controversial statement

dinesh sharma controversial statement

त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री बिप्लब देव के दिए हुए विवादित बयानों को लोग भूल भी नहीं पाए थे कि अब इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का नाम भी शामिल हो गया है। डा. दिनेश शर्मा सीता माता पर अपने दिए बयान को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। दिनेश शर्मा लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे रहे थे जहाँ उन्होंने रामायण काल का उदहारण देते हुए कुछ ऐसा बयान दिया जिसकी हर तरफ चर्चाएँ हो रही हैं।

दिनेश शर्मा ने दिया विवादित बयान :

भारत के तकनीक का बखान करते-करते उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने विवादित बयान दे दिया। डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि सीता जी टेस्ट ट्यूब बेबी हो सकती हैं। टेक्नोलॉजी का उदाहरण देते हुए उपमुख्यमंत्री ने संजय और धृतराष्ट्र का भी उदाहरण दिया। लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सीता जी का जन्म घड़े की मदद से हुआ था जो उस वक्त टेस्ट ट्यूब से बच्चे पैदा करने का एक तरीका था। इसके अलावा उन्होंने नारद को पहला पत्रकार भी बताया। उन्होंने कहा था कि पत्रकारिता कोई आधुनिककाल से शुरू नहीं हुई, ये महाभारत काल से चली आ रही है। इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि गुरुत्वाकर्षण बल, प्लास्टिक सर्जरी और परमाणु की खोज भारत में हुई थी।

महाभारत में हुआ था पहला LIVE :

दिनेश शर्मा ने कहा कि महाभारत के पात्र संजय हस्तिनापुर में बैठे-बैठे कुरुक्षेत्र में हो रहे महाभारत के युद्ध का विहंगम दृश्य धृतराष्ट्र को बताते थे। ये लाइव टेलीकास्ट नहीं तो क्या है। इनसे पहले त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री बिप्लब देव ने भी पिछले दिनों संजय और धृतराष्ट्र का उल्लेख करते हुए कहा था कि महाभारत काल में भी इंटरनेट था। इसी के चलते संजय धृतराष्ट्र को महाभारत के युद्ध की जानकारी दे पाए थे। इसके बाद चारों तरफ बिप्लब देव की आलोचना हुई थी।

Related posts

वीडियो: सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश के पक्ष में दिया यह बयान!

Sudhir Kumar
8 years ago

up board result 2017: कल होंगे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित!

Mohammad Zahid
8 years ago

गोरखपुर: स्वच्छ यूपी, स्वस्थ्य यूपी कार्यक्रम की शुरुआत!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version