बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र से पहले मीडिया से बातचीत की। जिसमें उन्होंने एक बाद फिर से नोटबंदी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है।
5 राज्यों के चुनाव को देखते हुए लिया गया फैसला:
- बसपा सुप्रीमो मायावती ने शीतकालीन सत्र से पहले दिल्ली में मीडिया से बातचीत की।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार ने 5 राज्यों के चुनाव को देखते हुए यह फैसला जानबूझकर लिया है।
- उन्होंने आगे कहा कि, नोटबंदी का फैसला जल्दबाजी में लिया गया है।
भारत बंद और आक्रोश दिवस में शामिल नहीं बसपा:
- बसपा सुप्रीमो मायावती ने भारत बंद और आक्रोश दिवस पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
- उन्होंने कहा कि, बसपा भारत बंद और आक्रोश दिवस में शामिल नहीं है।
- मायावती ने आगे ये भी कहा कि, बसपा खुद कालेधन के खिलाफ है।
- वहीँ पीएम की रैलियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, पीएम बढ़िया जुमलेबाजी कर रहे हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा ने राजनीतिक स्वार्थ के लिए यह फैसला लिया है।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, विपक्ष एकजुट होकर जवाब मांग रहा है।
- बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, पीएम मोदी संसद आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
- साथ ही उन्होंने एक बार फिर से कहा कि, नोटबंदी का फैसला बिना किसी तैयारी के लिया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार