उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बुधवार 8 फरवरी को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
राज बब्बर और गुलाम नबी आजाद ने जारी किया घोषणा पत्र:
- यूपी विधानसभा चुनाव शुरू होने में अब बहुत ही कम समय बचा हुआ है।
- जिसके तहत बुधवार 8 फरवरी को कांग्रेस ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
- घोषणा पत्र कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस यूपी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद मौजूद रहे।
- साथ ही कार्यक्रम में कांग्रेस की गठबंधन से पहले मुख्यमंत्री उम्मीदवार शीला दीक्षित और पीएल पुनिया भी मौजूद रहे थे।
- घोषणा पत्र को राज बब्बर और गुलाम नबी आजाद ने जारी किया।
कांग्रेस के घोषणा पत्र के मुख्य बिंदु:
- यूपी चुनाव के तहत कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
- कांग्रेस के घोषणा पत्र के मुख्य बिंदु कुछ इस प्रकार हैं।
- कानून व्यवस्था,
- सुरक्षा की गारंटी,
- खाद्य सुरक्षा,
- रोजगार एंव शिक्षा,
- महिलाओं की सुरक्षा और विकास,
- अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक को विशेष अधिकार।
सपा-कांग्रेस के गठबंधन का दिखा असर:
- यूपी चुनाव के तहत कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
- हालाँकि, कांग्रेस के घोषणा पत्र पर यूपी चुनाव के तहत हुए गठबंधन का असर दिख रहा है।
- गौरतलब यह भी है कि, कांग्रेस के घोषणा पत्र में वे मुद्दे भी शामिल हैं, जिनके लिए सपा सरकार की छीछालेदर हुई थी।
- बता दें कि कानून व्यवस्था को लेकर ही सपा ने 27 साल यूपी बेहाल का नारा दिया था।
- पहले ही कांग्रेस अखिलेश सरकार पर लैपटॉप बाँटने को लेकर हमले करती रही थी।
- महिला सुरक्षा को लेकर भी कांग्रेस ने बदायूं और बुलंदशहर कांड के बाद सपा को घेरा था।
- अब इन्हीं मुद्दों को घोषणा पत्र में जगह तो दी है लेकिन सपा के साथ गठबंधन के बाद इन मुद्दों पर रुख कैसा होगा, ये देखना होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#congress release manifesto
#Indian National Congress
#indian national congress release his manifesto
#indian national congress release his manifesto over uttar pradesh assembly election.
#up assembly election 2017
#uttar pradesh assembly election
#उत्तर प्रदेश
#उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
#कांग्रेस
#कांग्रेस का घोषणा पत्र
#गुलाम नबी आजाद
#घोषणा पत्र
#पार्टी कार्यालय
#भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
#यूपी विधानसभा चुनाव
#यूपी विधानसभा चुनाव 2017
#राज्ज बब्बर
#लखनऊ
#शीला दीक्षित
#सपा-कांग्रेस गठबंधन का असर
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार