Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कांग्रेस ने सौंपी प्रियंका गांधी को यूपी की कमान!

priyanka gandhi leads UP election campaign

जैसे कि ये पहले ही अंदाजा लगाया था रहा था कि यूपी चुनावों के जरिये प्रियंका अपने राजनीतिक जीवन की आधिकारिक रूप से शुरआत कर सकती हैं, कांग्रेस ने आज उन्हें यूपी चुनावों के मद्देनजर यूपी की कमान देकर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

यूपी चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारक के रूप में प्रियंका गांधी ही कांग्रेस का नेतृत्व करेंगी।150 विधानसभा क्षेत्रों की लिस्ट तैयार की गई हैं जहाँ प्रियंका चुनावों के दौरान रैली करेंगी। कांग्रेस प्रवक्ता सत्य देव त्रिपाठी ने बताया कि प्रियंका पहली बार अमेठी और रायबरेली से बाहर निकलकर प्रदेश के 150 विधानसभा क्षेत्रों में रैली को सम्बोधित करेंगी।

खबर के मुताबिक, पार्टी लखनऊ में एक कार्यक्रम रखेगी जिसमें राहुल गांधी भी शिरकत करेंगे और वो प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात करेंगे और प्रदेश इकाई के नेताओं से प्रियंका को मिलवाएंगे।

इसके पहले गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी से अनुमति मिलने के बाद प्रियंका गांधी को चुनाव प्रचार के लिए राजी करने हेतु प्रियंका से भी मिले थे और उन्होंने पार्टी की इस चुनावी रणनीति के बारे में प्रियंका से बात की थी।

प्रियंका गांधी इसके पहले सीधे तौर पर कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करती थीं और पार्टी ने उन्हें प्रमोट करने के लिए भी कई बार एजेंसियों की मदद लेने के संकेत भी दिए था। कांग्रेस के अंदर भी ये सवाल उठने लगे कांग्रेस को नेतृत्व और नीति दोनों में बदलाव करना होगा और प्रियंका गांधी को मुख्य धारा में लाना ही होगा।

कांग्रेस के यूपी चुनाव में रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी प्रियंका गांधी को कमान देने की वकालत की थी और कहा था कि इससे कांग्रेस अपना खोया हुआ जनाधार वापस पा सकती है।

Related posts

जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मुन्नी ने रामगोपाल को दी जीडीए बोर्ड में जीत की बधाई

Shashank
7 years ago

बलिया: शिक्षामित्रों के साथ धरने पर बैठे BJP MLA!

Divyang Dixit
8 years ago

रायबरेली – डीएम के आदेश के बाद भी खुले जिले के स्कूल

UP ORG Desk
6 years ago
Exit mobile version