उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार 7 सितम्बर को सूबे की औद्योगिक नगरी कानपुर के एक दिवसीय दौरे(CM yogi kanpur) पर जा रहे हैं। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानपुर दौरे के कार्यक्रम(CM yogi kanpur):
- सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कानपुर के दौरे पर जा रहे हैं।
- जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
- गौरतलब है कि, साल 2017 को भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय का शताब्दी वर्ष मना रही है।
- इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे लखनऊ स्थित ला-मार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड से हेलिकॉप्टर से उड़ान भरेंगे।
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे सीएम योगी(CM yogi kanpur):
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10.20 बजे चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय स्थित हैलीपैड पहुंचेंगे।
- जहाँ से 10.25 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कृषि विश्वविद्यालय से प्रस्थान करेंगे।
- 10.35 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पं. दीनदयाल सनातन धर्म विद्यालय नवाबगंज पहुंचेंगे।
- जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हनुमान जी महाराज मंदिर का लोकार्पण करेंगे।
- इस दौरान मुख्यमंत्री योगी करीब एक घंटा वहां बिताएंगे।
- 11.35 बजे पं. दीनदयाल सनातन धर्म विद्यालय से मुख्यमंत्री योगी रवाना होंगे।
- सुबह 11.45 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोतीझील स्थित नगर निगम परिसर पहुंचेंगे।
- जहाँ मुख्यमंत्री योगी स्वामी विवेकानंद की स्मृतिका का लोकार्पण करेंगे।
- मुख्यमंत्री योगी 12 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
ये भी पढ़ें: रेल हादसों पर हादसे, अब शांतिकुंज एक्सप्रेस हुई शिकार!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार