उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार 7 मई को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लिमिटेड (UPSRTC) को कई सौगात देंगे, इन सौगातों के चलते उत्तर प्रदेश परिवहन में यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।
आज परिवहन को मिलेगी बसों की सौगात:
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कार्यकाल के पहले दिन से ही लगातार प्रशासन को सुधारने में लगे हुए हैं।
- साथ ही उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली को भी सुधारने के संकेत दिए थे।
- जिसके चलते रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग को सौगात देंगे।
- यात्रियों की सुविधा को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी परिवहन विभाग को कई सौगातें देंगे।
- जिनमें कई यात्री बसों की संख्या को बढ़ाया जायेगा।
- साथ ही बसों में यात्रियों की सुविधाओं को भी बढ़ाया जायेगा।
- रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिवहन विभाग की कई बसों को हरी झंडी दिखायेंगे।
5 केडी पर आयोजित होगा कार्यक्रम:
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तर प्रदेश परिवहन की कई बसों को हरी झंडी दिखायेंगे।
- जिसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
- इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्कैनिया, वॉल्वो और जनरथ बसों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
- कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास 5 केडी में सुबह 9 बजे किया गया है।
- इस दौरान परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार