उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट के गठन के बाद अपने सभी मंत्रियों को उनके विभाग सौंप दिए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग की भी घोषणा कर दी है।
4 अप्रैल को होगी योगी कैबिनेट की पहली बैठक:
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट का गठन कर सभी मंत्रियों को उनके विभाग सौंप दिए हैं।
- इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी ने अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग की भी घोषणा कर दी है।
- जिसके तहत योगी सरकार की पहली कैबिनेट की मीटिंग मंगलवार 4 अप्रैल को आयोजित की गयी है।
- बैठक का आयोजन मुख्यमंत्री ऑफिस लोक भवन में किया गया है।
- लोक भवन में 4 अप्रैल को शाम 5 बजे से कैबिनेट की मीटिंग शुरू होगी।
हो सकते हैं किसानों के कर्ज माफ़:
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी मंगलवार को अपनी कैबिनेट की पहली मीटिंग बुलाई है।
- जिसके तहत ऐसा माना जा रहा है कि, पहली कैबिनेट मीटिंग में राज्य सरकार किसानों के कर्ज को माफ़ कर सकती है।
- गौरतलब है कि, यूपी चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली कैबिनेट मीटंग कर्ज माफ़ी की बात कही थी।
- जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि, मुख्यमंत्री योगी घोषणा पत्र के वादे को कैबिनेट में मंजूर करवा सकते हैं।
- ज्ञात हो कि, भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में सीमान्त किसानों के कर्ज माफ़ी की बात कही थी।
पुलिस व्यवस्था में सुधार:
- यूपी 100 पुलिस सेवा पूर्व समाजवादी सरकार ने शुरू की थी, जिसे पहली कैबिनेट मीटिंग में CM योगी आगे बढ़ा सकते हैं।
- भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 15 मिनट के अन्दर घटनास्थल पर पुलिस पहुँचने का वादा किया था।
- ऐसा ही वादा सपा सरकार भी करती थी, लेकिन 15 मिनट में पुलिस पहुँचने की खबर कहीं सुनने को नहीं मिली।
- जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी यूपी 100 में कुछ सुधार कर सकते हैं।
कैबिनेट में इनपर भी हो सकती है चर्चा:
- राज्य सरकार कैबिनेट मीटिंग में अवैध बूचड़खानों समेत, महिला सुरक्षा, एंटी-रोमियो दल पर भी चर्चा कर सकती है।
- गौरतलब है कि, इन्हें लेकर सरकार पहले ही आदेश जारी कर चुकी है।
- लेकिन कैबिनेट में इन मामलों के अन्य चरणों पर चर्चा की जा सकती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#announced first cabinet meeting
#chief minister yogi adityanath announced first cabinet meeting.
#CM Yogi Adityanath
#CM yogi adityanath announced first cabinet meeting today
#first cabinet meeting
#Uttar Pradesh Government
#uttar pradesh government chief minister yogi adityanath announced first cabinet meeting.
#yogi adityanath announced first cabinet meeting.
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार