Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अरविंद केजरीवाल पहुंचे लखनऊ, सुलतानपुर के लिए हुए रवाना

arvind kejriwal in Lucknow_UPO

लखनऊ : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल लखनऊ पहुँच चुके हैं। सीएम बनने के बाद अरविंद केजरीवाल का ये पहला लखनऊ दौरा है। अरविन्द केजरीवाल ने वीआईपी प्रोटोकॉल लेने से इनकार कर दिया है।

दिल्ली सरकार के तमाम मंत्री और विधायकों के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास,आशीष खेतान, आदर्श शास्त्री,गोपाल राय और सांसद भगवंत मान सुलतानपुर पहुंच चुकें हैं।

पढ़ें :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज टटोलेंगे उत्तर प्रदेश की नब्ज

arvind kejrwal in lucknow..
arvind kejriwal in lucknow..

बता दें कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह के भतीजे का मुंडन का कार्यक्रम है। इस अवसर पर शामिल होने के लिए अरविन्द केजरीवाल फ्लाइट से पहले दिल्ली से लखनऊ आये।

एयरपोर्ट के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ लगी हुई थी। अरविन्द केजरीवाल बाहर आते ही उनके समर्थकों ने फूल-माला से अरविंद केजरीवाल का जोरदार स्वागत किया। अरविन्द केजरीवाल ने चिरपरिचित अंदाज में उन लोगों का अभिवादन करने के कुछ ही देर बाद तुरंत सड़क-मार्ग से सुलतानपुर के लिए रवाना हो गए थे।

ताजा समाचार मिलने तक केजरीवाल संजय सिंह के आवास पर पहुँच चुके हैं। राजनीतिक गलियारे में इस दौरे को लेकर चर्चाएं तेज हैं और 2017 में होने वाले यूपी इलेक्शन से भी जोड़कर इसे देखा जा रहा है।

 

Related posts

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पेश किया, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम का प्रतिवेदन, 8वां, 9वां, 10वां वार्षिक प्रतिवेदन विधान सभा में पेश, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम का लेखा प्रतिवेदन रखा, पॉवर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लि. का 10वां वार्षिक प्रतिवेदन, वन निगम का 2008 से 2014 तक का लेखा विवरण, वार्षिक लेखा विवरण विधान सभा में पेश हुआ।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

लखनऊ – कॉंग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को लखनऊ पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया

Desk
4 years ago

डीएम मनीष कुमार ने पंडों के साथ बैठक की, एसपी प्रदीप गुप्ता भी बैठक में हुए शामिल, नवरात्रि के पर्व को लेकर पंडों के साथ बैठक, कड़ा उर्स की तैयारियों का निरीक्षण भी किया, सैनी के शीतला धाम मंदिर में बैठक की।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version