उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने मंगलवार 13 दिसम्बर को लखनऊ में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी, बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की थी। यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक में करीब 80 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी।
टिकट वितरण पर सीएम का जवाब:
- मुख्यमंत्री अखिलेश ने आगे समाजवादी पार्टी के टिकट वितरण के सवाल का जवाब दिया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, कौन चाहता है कि, हारने वालों को टिकट दिया जाये।
- उन्होंने आगे कहा कि, जनता चाहती है की सपा सरकार बने।
- सीएम ने आगे कहा कि, टिकट वितरण पर अपनी राय राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेंगे।
- उन्होंने आगे कहा कि, टिकट बदलते रहते हैं, लेकिन सपा सत्ता में वापस आएगी।
नोटबंदी बड़े लोगों को लाभ पहुंचाने का तरीका:
- सीएम अखिलेश ने आगे नोटबंदी के सवाल पर कहा कि, नोटबंदी बड़े लोगों को लाभ पहुंचाने का तरीका है।
- उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश आगे बढ़ेगा तो रोजगार के लिए अवसर मिलेंगे।
- सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, 24 घंटे बिजली देने की योजना पर काम चल रहा है।
- उन्होंने आगे कहा कि, बिजली उत्पादन बढ़ेगा तो डिमांड भी बढ़ेगी।
एम्बुलेंस आपके दरवाजे तक पहुँच रही है:
- मुख्यमंत्री अखिलेश ने आगे कहा कि, रथ यात्रा चलती रहेगी।
- उन्होंने आगे जिक्र किया कि, डायल 100 की गाड़ियाँ चलती रहेंगी।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, एम्बुलेंस आपके दरवाजे तक पहुँच रही है।
ये भी पढ़ें: बसपा लोगों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती है- सीएम अखिलेश यादव
ये भी पढ़ें: चुनाव का सबसे ज्यादा इन्तजार मुझे है- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार