Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

हरदोई: नशे और शारीरिक शोषण को लेकर बाल सुधार गृह में हुआ खूनी संघर्ष

clash juvenile justice home prisoners injured in hardoi

clash juvenile justice home prisoners injured in hardoi

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में बाल कैदियों के बीच नशे और शारीरिक शोषण को लेकर शनिवार शाम को खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में करीब 18 बाल अपचारी घायल हो गए। बाल सुधार गृह में बवाल की सूचना मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी पुलकित खरे, एसपी विपिन कुमार मिश्रा सहित कई थानों की पुलिस और पीएसी बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सभी बंदियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया इनमे से 5 की हालत गम्भीर बताई जा रही है। 13 अपचारी गृह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि बाल सुधार गृह में नशीले पदार्थ का पहुंचना बवाल का कारण बना।

झगड़े में बदल गई मामूली कहासुनी

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम जेल में बन्द कैदियों (किशोर अपचारी) का किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी झगड़े में बदल गई। झगड़ा रोकने के लिए आगे आया जेल स्टाफ बच्चों के खतरनाक तेवर देख भाग खड़ा हुआ और पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर एसपी विपिन कुमार मिश्र और एसडीएम विमल कुमार अग्रवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जेल का गेट बंद कर और एम्बुलेंस को बुलाया गया। करीब एक घंटे बाद बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। एक घायल कैदी के मुताबिक पूरा विवाद जेल में बिकने वाले नशीले पदार्थ को लेकर हुआ था।

शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

कैदी का कहना है कि उसने कई कैदियों की नशा बेचने की शिकायत शुक्रवार को जेल अधिकारियों से कर दी थी। नशा सामग्री पकड़े जाने के कारण ही यह हमला किया गया। घायल बच्चों ने बड़े कैदी बच्चों पर शारीरिक शोषण का भी आरोप लगाया। बच्चों के मुताबिक जो बड़े कैदी हैं वो उनको छेड़ते है उनके अंगों के साथ खेलते है और बुरा काम भी करते हैं। यह पहली घटना नहीं है जब यहां बंद बच्चे हिंसक हुए। कुछ साल पहले भी जेल स्टाफ से परेशान बच्चों ने उनके असलहे छीनकर उन्हें भगा दिया था और पूरे जेल पर कब्जा कर लिया था। इस दौरान छिनी गई राइफलों से पुलिस पर कई राउंड फायरिंग भी की गई थी और करीब 4 घंटे तक जेल को कब्जे में ले लिया था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस हालात पर काबू कर पाई थी।

रात में शोषण करते हैं सीनियर कैदी

बाल बंदियों का आरोप था कि सीनियर कैदी रात में शोषण करते हैं। जेल प्रशासन से शिकायत के बावजूद एक महीने से उत्पीड़न हो रहा था। इस दौरान जेल प्रशासन ने बवाल के कारणों पर पर्दा डालने के भरकस प्रयास किया साथ ही जेल अधीक्षक की इस पूरे मामले में भूमिका सन्दिग्ध है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=-p0iItMF3-U&feature=youtu.be” poster=”https://www.uttarpradesh.org/wp-content/uploads/2018/05/Untitled-1-copy-142.jpg” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

ये भी पढ़ें- हरदोई: बाल सुधार गृह में खूनी संघर्ष, 18 बाल अपचारी घायल

ये भी पढ़ें- हरदोई: नशे और शारीरिक शोषण को लेकर बाल सुधार गृह में हुआ खूनी संघर्ष

ये भी पढ़ें- बाराबंकी: श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रक से टकराई, चालक की मौत आधा दर्जन घायल

ये भी पढ़ें- बसपा की कार्यकारणी बैठक में मायावती निर्विरोध चुनी जा सकती हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष

ये भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2018 : मेघना श्रीवास्तव ने सीबीएसई 12वीं में किया टॉप

ये भी पढ़ें- आईपीएल बैटिंग एक्सचेन्ज का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, 12 लाख बरामद

ये भी पढ़ें- बाबरिया गिरोह का 50 हजार का इनामी खूंखार डकैत दयाराम गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- बलवीर यादव को 98.4 % और सोनम यादव को मिले 97.6 % अंक

ये भी पढ़ें- मुन्ना बजरंगी गैंग के दो कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- लखनऊ: फांसी पर लटका मिला महिला का शव, दहेज हत्या का आरोप

ये भी पढ़ें- राजनाथ सिंह ने 4 साल में लखनऊ का किया चहुंमुखी विकास

ये भी पढ़ें- जन विरोधी रहा बीजेपी सरकार का 4 साल का शासन- अपना दल

ये भी पढ़ें- लखनऊ: उपराष्ट्रपति के दौरे लेकर SSP ने अफसरों के साथ की बैठक

ये भी पढ़ें- लखनऊ: जीआरपी ने दो फर्जी महिला/पुरुष इंस्पेक्टर गिरफ्तार किये

Related posts

50 लाख ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं से वसूली गई 955 करोड़ इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी

Sudhir Kumar
7 years ago

चुनाव आयोग ने कई अधिकारियों के किए तबादलें!

Dhirendra Singh
8 years ago

सपा सांसद आजम खान पर 2 दिन में 7 मुकदमे दर्ज

Desk
6 years ago
Exit mobile version