Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

BJP महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दी कल्याण सिंह को जन्मदिन की बधाई

happy birthday kalyan singh

happy birthday kalyan singh

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मण्डल महामंत्री नीलम तिवारी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को उनके 86वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनायें देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है। कल्याण सिंह पार्टी में कई पदों पर रहकर पार्टी को सत्ता शिखर तक पहॅुचाने का कार्य किया है। कल्याण सिंह को बधाई देने वालों में अवधेश गुप्ता छोटू, मोहम्मद रिजवान, लालू सोनकर, सफदर नकवी समीर, राकेश तिवारी, कपिल कश्यप, दिलीप साहू, संजय अवस्थी, हेमलता गुप्ता, शमशेर गाजीपुरी, आदि सैकडों कार्यकर्ता शामिल थे।

राजस्थान के राज्यपाल हैं कल्याण सिंह

बता दें, कि कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मधौली गांव में हुआ था। उनके पिता तेजपाल सिंह और मां सीता की देखरेख में उनकी शिक्षा अलीगढ़ में ही हुई। कल्याण सिंह ने धर्म समाज डिग्री कॉलेज अलीगढ़ से बीए, एलटी किया। 1967 में वह पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए। 1985 से 2002 तक वह लगातार 6 बार विधायक चुने गए। कल्याण सिंह ने 24 जून 1991 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद विध्वंस की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था।

वर्तमान समय में वह राजस्थान के राज्यपाल हैं। कल्याण का जन्मदिन उनके समर्थकों ने हर जगह धूमधाम से मनाया गया। कल्याण सिंह के जन्मदिन पर काफी भीड़ देखने को मिली इस मौके पर उन्हें भाजपा के बड़े-बडे नेता भी बधाई देने पहुंच रहे थे। कल्याण सिंह आज अपने जन्मदिन पर उत्साहित लग रहे थे। वे वहां आने वालों से अलग मिलकर बधाई स्वीकार कर रहे थे और सबको मिठाई खाने के लिए भी आमंत्रित कर रहे थे। राजधानी लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन हर्षोउल्लास के साथ मनाया।

आवास पर आयोजित जन्मदिन के मौके पर बधाई देने आए समर्थकों से बात कर रहे थे। सुबह से ही कल्याण सिंह के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने अपने जन्मदिन के मौके पर कहा कि विकास के लिए सबको मिलकर काम करना चाहिए। विकास में सभी दल अगर एक मत हो जाएं तो विकास की गति तेज हो जाएगी और यूपी की सूरत बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश का विकास होगा तो जनता खुशहाल होगी।

 

Related posts

सपा बसपा गठबंधन से बीजेपी को कोई खतरा नहीं: सिद्धार्थ नाथ सिंह 

UP ORG DESK
6 years ago

दीवाली पर घर रोशन करने की तैयारी में जुटे कुम्हार

Sudhir Kumar
8 years ago

ऑडियो: सीबीसीआईडी विवेचक ने सूचनादाता को हड़काया

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version