Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

संभल प्रत्याशी को लेकर समर्थकों ने की पार्टी से ये मांग

bjp supporters

bjp supporters

2019 के लोकसभा चुनावों की सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस चुनाव में जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से अपनी सरकार बनाना चाह रही है। भाजपा के इसके लिए अपने पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अब भाजपा नेतृत्व से उसके कार्यकर्ताओं ने आगामी 2019 के चुनावों के लिए मांग की है जिसकी चारों तरफ चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की हुई बैठक :

संभल में आगामी 2019 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन किया गया था। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ये बैठक छंगामल कोठी स्थित प्रकोष्ठ कार्यालय पर हुई। इस बैठक में जिले से लड़ने वाले भाजपा उम्मीदवार के नाम पर मंथन किया गया। बैठक में पदाधिकारियों ने सांसद सत्यपाल सैनी द्वारा सम्भल-गजरौला रेल लाइन के लिए किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा की।

भाजपा नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसद जावेद अली खां सिर्फ बातें करके सांसद सत्यपाल सिंह सैनी की विकास पुरुष की छवि को खराब करना चाहते हैं। मगर जनता समझदार है और सपा सांसद की बातों में नहीं आने वाली है। बैठक में भाजपा नेताओं ने कहा कि सपा सरकार में मुलायम सिंह यादव व रामगोपाल यादव ने सम्भल का विकास कराया होता तो उन्हें सम्भल लोकसभा क्षेत्र से नहीं जाना पड़ता। बैठक में सत्यपाल सिंह सैनी को संभल से चुनाव लड़ाए जाने पर सहमति बनी।

सांसद ने किया जिले का विकास :

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि सपा सरकार में जिले में कोई काम नहीं हुआ था। अगर कुछ भी हुआ होता तो मुलायम सिंह यादव को संभल लोकसभा क्षेत्र की जगह कहीं और से चुनाव लड़ने की जरूरत न पड़ती। साथ ही भाजपा नेताओं ने सत्यपाल सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सांसद निधि से शहर के चौराहों एवं धार्मिक स्थलों पर सोलर लाइट लगवाने, सड़कों बनवाकर संभल का विकास कराया है। जिले में पहली बार हातिम सराय रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कराया गया है। सांसद के किये प्रयासों से संभल-मुरादाबाद रेल लाइन के स्लीपर बदले जा रहे हैं। भाजपा नेतृत्व से हम मांग करते है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सांसद सत्यपाल सिंह सैनी को चुनाव लड़ाया जाए।

 

ये भी पढ़ें : आतंकियों को हथियार सप्लाई करने वाला शेख अली अकबर गिरफ्तार

Related posts

अद्भुत और अविश्वसनीय है कुंभ की जो तैयारियां, दिव्य कुंभ में है सब कुछ भव्य

UPORG DESK 1
6 years ago

ट्रैक्टर और ऑटो की टक्कर में एक युवती की मौत कई घायल

Short News
7 years ago

कैप्टन मनोज पाण्डेय की शहादत को याद कर हर आंख में आये आंसू

Kamal Tiwari
9 years ago
Exit mobile version