Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा के गढ़ मैनपुरी को जीतने पर है भाजपा की ख़ास नजर

mulayam singh yadav mainpuri

2019 के लोकसभा चुनावों की सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी जहाँ बसपा के साथ गठबंधन करके भाजपा के विजय रथ को रोकने की कोशिशों में लग गयी हैं तो वहीँ भाजपा की नजर अब समाजवादी पार्टी की जीती हुई सीटों को अपने कब्जे में लेने की है। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सपा का गढ़ मानी जाने वाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर अपनी ख़ास तैयारी कर ली है। इसके लिए पार्टी हाईकमान ने बूथ स्तर पर मैनपुरी में पार्टी को मजबूत करना शुरू कर दिया है।

मैनपुरी पर है भाजपा की नजर :.

2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी को जीतने के लिए भाजपा अपनी ख़ास रणनीति बनाने में जुट गई है। इसके लिए पार्टी हाईकमान ने बूथ स्तर को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए मैनपुरी पहुंचे। यहाँ पर उन्होंने भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों तथा मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियां में जुटने को कहा। रजनीकांत माहेश्वरी ने बताया कि बूथ की मजबूती से ही चुनाव जीता जा सकता है। भाजपा पदाधिकारी हर हाल में बूथ मजबूत करके लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें। मैनपुरी लोकसभा सीट हर हाल में जीतना पार्टी का लक्ष्य है।

मुलायम को घेरने की भाजपा कर रही तैयारी :

मैनपुरी में भाजपा की इस बैठक में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती सबसे ज्यादा जरूरी है। सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही पदाधिकारी बनाया जाए और जो पदाधिकारी निष्क्रियता बरत रहें, उनको तत्काल पद से हटाया जाए। हालाँकि प्रत्याशी के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व जिसे भी तय करेगा, वही मैनपुरी सीट से लोकसभा का प्रत्याशी बनेगा।

Related posts

वर्चस्व की लड़ाई छोड़कर सीएम लोगों के विकास पर ध्यान दें- मायावती!

Rupesh Rawat
9 years ago

कानपुर: सीबीआई ने घूस लेते प्रधानाचार्या के पति और शिक्षक को रंगे हाथ पकड़ा!

Kumar
9 years ago

तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंदा, बाइक सवार एक की मौके पर मौत एक गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी, मिलएरिया थाना क्षेत्र के हरदासपुर के निकट की घटना।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version