Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अयोध्या पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी

Bhupendra Singh Chowdhary

Bhupendra Singh Chowdhary

अयोध्या पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी

खबर अयोध्या से है सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। अयोध्या पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आज सपा पर निशाना साधते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर अखिलेश यादव पर तंज कसा हैं। दरअसल अयोध्या गोरखपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी आज अयोध्या में कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करने पहुंचे थे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि अयोध्या और गोरखपुर के निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर आज मेरा आना हुआ है। और भारतीय जनता पार्टी संगठन के लोग जो इस चुनाव व्यवस्था में लगे हैं उनसे बातचीत करके सभी लोगों से संपर्क करना और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में प्रथम मतदान वरीयता का वोट देने की अपील करने के साथ हम सभी लोग इस विषय में आगे बढ़े हैं हमारा संगठनात्मक स्ट्रक्चर प्रभावी है हमने सभी अपने कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथों की जिम्मेदारी दी है हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लोग अपील करें इस अभियान को लेकर के जनता के बीच में सभी कार्यकर्ता जाएंगे।

तो वहीं सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान को लेकर भूपेंद्र चौधरी ने स्वामी प्रसाद मौर्या को विक्षिप्त बताया हैं। और कहा कि विक्षिप्त व्यक्ति ही हिंदुस्तान में इस तरह का बात कर सकता है। अब जवाब अखिलेश यादव को देना है और समाजवादी पार्टी को देना है उनका अधिकृत बयान है यह स्वामी का निजी बयान है। अगर स्वामी प्रसाद मौर्या का निजी बयान है तो अखिलेश यादव को उन पर कार्यवाही करनी चाहिए।

Related posts

सपा SC/ST प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक ख़त्म ,इन मुद्दों पर हुई चर्चा!

Mohammad Zahid
8 years ago

नहीं मिली एम्बुलेंस: पति कंधे पर लादकर ले गया पत्नी का शव

Sudhir Kumar
7 years ago

इटावा में बोले शिवपाल, मुलायम से पूछकर बनाया है समाजवादी सेकुलर मोर्चा

Shashank
7 years ago
Exit mobile version