Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

योगी सरकार में उत्तर प्रदेश बन रहा है देश में नम्बर वनः राकेश त्रिपाठी

BJP Rakesh Tripathi Praised Yogi government efforts

BJP Rakesh Tripathi Praised Yogi government efforts

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने योगी सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज विभिन्न माप दण्डों पर उत्तर प्रदेश नम्बर वन राज्य बन रहा है। पिछली सपा-बसपा सरकारें द्वारा पोषित भ्रष्टाचार, गुण्डागर्दी, माफियाराज, जातिवाद और तुष्टिकरण के अन्धकार में प्रदेश डूब गया था। उत्तर प्रदेश को सुराज के प्रकाश की ओर ले जाना कठिन चुनौती था। इस चुनौती को स्वीकार कर योगी सरकार ने साफ नीयत और सही विकास की अवधारणा से काम किया और आज देश में प्रदेश की स्थिति नम्बर वन की बन रही है।

यूपी खाद्यान्न में नम्बर वन बना

प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि आज देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में 20 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित कर यूपी खाद्यान्न में नम्बर वन बना है। कुल गेहूॅ उत्पादन का 35 फीसदी गेंहूं लगभग 357 लाख मीट्रिक टन गेहॅू का उपज कर देश में नम्बर वन बना है। प्रदेश में 151 लाख मीट्रिक टन आलू उत्पादित कर आलू उत्पादन में प्रदेश नम्बर वन हुआ है।

देश के कुल आलू उत्पादन में उत्तर प्रदेश की भागीदारी 33 फीसदी हुई है। गन्ना उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि कर आज यूपी पूरे देश का 50 फीसदी गन्ना उगा रहा है। 1707 लाख मीट्रिक टन गन्ना पैदाकर गन्ने के उत्पादन में भी प्रदेश नम्बर वन बना है। देश के कुल दुग्ध उत्पादन में 16 फीसदी भागीदारी कर और 291 लाख मीट्रिक टन दुग्ध उत्पादन कर, दुग्ध उत्पादन में भी प्रदेश नम्बर वन बना है।

कौशल विकास नीति लागू करने वाला पहला राज्य

राकेश त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं अखिलेश राज में जन-जन तक नहीं पहुॅच पा रही थी। सत्ता परिवर्तन के बाद आज बदलाव की बयार साफ दिख रही है, जब उत्तर प्रदेश कौशल विकास नीति लागू करने में देश का पहला राज्य बना है। आज उत्तर प्रदेश में ई मार्केट प्लस (जेम) पोर्टल पर सर्वाधिक खरीददारी करने के लिए जेम टॉप बायर का पुरूस्कार यूपी को मिला है।

उत्तर प्रदेश ‘राज्य स्वास्थ्य नीति‘ लागू करने वाला पहला राज्य बना है। जहां सघन मिशन इन्द्र धनुष अभियान में 45 लाख से अधिक बच्चों तथा 9 लाख से अधिक गर्भवती माताओं का टीकाकरण किया गया है। जेई/एईएस से बचाव के लिए 92 लाख बच्चों का टीकाकरण कर प्रदेश टीकाकरण अभियान में भी नम्बर वन बना है।

ज्योति योजना में बना नम्बर वन

सौभाग्य योजना और दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में 46 लाख घरों को कनेक्शन देकर यूपी इस योजना में नम्बर वन बना है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में 72.50 लाख मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन वितरित कर यूपी शीर्ष पायदान पर है, स्वच्छ भारत मिशन में भी 1 करोड़ 94 लाख परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय प्रदान कर यूपी नम्बर वन बना है।

राकेश त्रिपाठी ने कहा कि जहां पिछली सरकारों में उत्तर प्रदेश बीमारू एवं पिछड़ा राज्य था वहीं योगी सरकार में सुदृढ कानून व्यवस्था, विकास का संकल्प और जनकल्याणकारी योजनाओं से गांव, गरीब, किसान की समृद्धि के पथ पर बढते हुए देश में नम्बर वन बन रहा है। जहां पिछली सपा-बसपा सरकार विकास में अडंगा थी, वहीं योगी सरकार विकास का पर्याय बन गई है।

ये भी पढ़ेंः

क्षेत्रीय पार्टियों में चलती है एक व्यक्ति की तानाशाहीः एसपी सिंह बघेल

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बूथ तक जाएगी भाजपा

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने गड्ढा मुक्ति के नाम पर लगाया घोटाले का आरोप

सिपाही ने लिखी चिट्ठी- ‘साहब छुट्टी दे दो परिवार बढ़ाना है’

Related posts

छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे दिनेश शर्मा

Short News
7 years ago

मदरसा परीक्षाएं 16 अप्रैल से 28 अप्रैल तक, प्रदेश के 700 केन्द्रों पर होंगी मदरसा परीक्षाएं, 2 लाख 95 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल, मदरसा परीक्षा केन्द्रों के चयन की प्रकिया जारी।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

सुल्तानपुर-युवक ने फांसी लगाकर जान दी

kumar Rahul
8 years ago
Exit mobile version