उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने भी कमर कस ली है, यूपी में बहुमत पाने के लिए भाजपा द्वारा परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी।
5 नवम्बर से शुरू होगी ‘परिवर्तन यात्रा’:
- यूपी विधानसभा 2017 के चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश से परिवर्तन यात्रा निकालेगी।
- जिसकी शुरुआत 5 नवम्बर से की जाएगी।
- भाजपा की परिवर्तन यात्रा के प्रमुख चेहरे प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह होंगे।
- इसके अलावा परिवर्तन यात्रा के रथ पर प्रदेश भाजपा के 4 अन्य बड़े नेताओं की तस्वीरें देखने को मिलेंगी।
इन 4 भाजपा नेताओं को मिली परिवर्तन यात्रा के रथ में जगह:
- भाजपा द्वारा 5 नवम्बर से निकाली जाने वाली परिवर्तन यात्रा का प्रमुख चेहरा पीएम मोदी और अमित शाह होंगे।
- इसके साथ ही यूपी के 4 अन्य बड़े नेताओं को भी भाजपा के रथ में जगह दी गयी है।
- जिसमें गृह मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र, उमा भारती और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य होंगे।
- परिवर्तन रथों पर इन नेताओं को भी तस्वीरें देखने को मिलेंगी।
- वहीँ सूत्रों की मानें तो सभी नेताओं में उमा भारती का नाम सबसे अहम माना जा रहा है।
- पार्टी उमा भारती को पिछड़े वर्ग के बीच कल्याण सिंह के विकल्प के तौर पर पेश करने की कोशिश की जाएगी।
सहारनपुर से शुरू होगी यात्रा:
- भाजपा की परिवर्तन यात्रा 5 नवम्बर से सूबे के सहारनपुर से शुरू होगी।
- दूसरी परिवर्तन यात्रा 6 नवम्बर से झांसी से शुरू होगी।
- तीसरी परिवर्तन यात्रा 8 नवम्बर को सोनभद्र और आखिरी यात्रा 9 नवम्बर से बलिया से शुरू होगी।
- चार यात्राओं के लिए चार रथ तैयार किये गए हैं।
- भगवा रंग में रंगे रथों पर पीएम मोदी, अमित शाह के साथ, राजनाथ सिंह, उमा भारती, कलराज मिश्र और केशव मौर्य की तस्वीरें होंगी।
उमा भारती का नाम चौंकाने वाला:
- परिवर्तन यात्रा के रथ पर पीएम मोदी, अमित शाह के साथ राजनाथ सिंह, केशव मौर्य और कलराज मिश्र और उमा भारती की तस्वीरें होंगी।
- इन सभी नामों में सबसे अधिक चौंकाने वाला नाम उमा भारती का है।
- गृह मंत्री राजनाथ सिंह प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लोकसभा सांसद हैं।
- वहीँ कलराज मिश्र यूपी की राजनीति के बड़े और प्रमुख नेताओं में शुमार हैं।
- इसके साथ ही केशव प्रसाद मौर्य पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
- वहीँ उमा भारती प्रदेश से विधायक और सांसद रह चुकी हैं, जबकि उनकी जड़ें मध्य प्रदेश से जुड़ी हुई हैं।
- उनकी जन्मभूमि, राजनीतिक कर्मभूमि मध्य प्रदेश है, इतना ही नहीं वो मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं।
- उमा भारती को यात्रा में भगवा ब्रिगेड की प्रतिनिधि के तौर पर पेश किया जायेगा।
- जिसके बाद से भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ को तगड़ा झटका लग सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार