Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

हर पंचायत में लगेगी चौपाल, धरातल पर दिखेगा विकास – पंकज सिंह

BJP MLA Pankaj Singh Addressed Public Meeting in BKT Block Lucknow

BJP MLA Pankaj Singh Addressed Public Meeting in BKT Block Lucknow

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और विधायक नोएडा पंकज सिंह गुरुवार को अपने बड़े काफिले में गाजेबाजे, ढोल नगाड़ा के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ब्लॉक बीकेटी पहुंचे। यहां भाजपा के युवा नेता ने किसानों को संबोधित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक अविनाश त्रिवेदी ब्लॉक प्रमुख मोहित सिंह चेयरमैन अरुण सिंह उर्फ गप्पू, सांसद कौशल किशोर, ग्राम पंचायत सोनवा के प्रधान योगेंद्र दीक्षित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों और महिलाओं ने अपनी समस्याओं सहित क्षेत्र की समस्याएं भी उन्हें बताईं।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]चौपाल लगाकर किया जायेगा छोटी समस्याओं का समाधान[/penci_blockquote]
जानकारी के मुताबिक, पंकज सिंह गुरुवार को अपने काफिले के साथ बीकेटी ब्लॉक पहुंचे। यहाँ उन्होंने एक विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। पंकज सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि अब ग्रमीणों की छोटी मोटी समस्याओं के लिए उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा। प्रदेश की हर ग्राम पंचायत स्तर पर चौपाल लगाई जाएगी। इस चौपाल में ग्राम प्रधान सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे जो छोटी समस्याओं का मौके पर ही निदान करेंगे। इससे हमारे किसान भाइयों को समय की बचत होगी और पंचायत स्तर पर ही समस्या का समाधान भी हो जायेगा।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]क्षेत्रवासियों को बताईं सरकार की उपलब्धियां[/penci_blockquote]
विधायक पंकज सिंह ने क्षेत्र वासियों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे जन धन योजना, जीवन बीमा, अटल पेंशन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, रसोई गैस में नकद सब्सिडी, मेक इन इंडिया, डिजिटल भारत, कौशल भारत, मुद्रा बैंक, कृषि उत्पादों में महंगाई नियंत्रित रखने के लिए कीमत स्थिरीकरण कोष स्थापित, सांसद आदर्श ग्राम योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री औषधि योजना, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना सहित तमाम लाभकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए जागरूक भी किया। पंकज सिंह के क्षेत्र में पहुँचते ही भाजपा नेता से लेकर कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित दिख रहे थे।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]गठबंधन का सता रहा भाजपा को डर, मिशन 2019 शुरू[/penci_blockquote]
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभी हाल में तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद विपक्षी पार्टियों के नेताओं का आत्मविश्वास बढ़ गया है और वो इन परिणाम को भाजपा विरोधी माहौल बताकर प्रचारित कर रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा व बसपा का गठबंधन तय माना जा रहा है। सपा-बसपा की घेरेबंदी और कांग्रेस को तीन राज्यों में सत्ता मिलने के बाद भाजपा के लिए 2019 का चुनाव आसान नहीं माना जा रहा है। गठबंधन के कारण ही भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जी जान से तैयारियों में जुट गए हैं। नेता और कार्यकर्ता ग्रामीण इलाकों में अपने वोटों की पृष्टभूमि तैयार कर रहे हैं।

इनपुट – ज्ञानेंद्र 

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

“ये अधिकारी यहां हैं तो जिला कौन चला रहा है”- मुख्य सचिव!

Rupesh Rawat
9 years ago

फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर किसान गोष्ठी का आयोजन, किसान से पराली न जलाने की अपील की गई।

Desk
3 years ago

बहुत दिनों से किसी की सरकार दोबारा नहीं आई है- अखिलेश यादव

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version