Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

भदोही: भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार पर उठाये सवाल, पार्टी में कोहराम

bjp mla dinanath bhasker

bjp mla dinanath bhasker

उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को 15 सालों बाद प्रचंड बहुमत मिला और प्रदेश में उसकी सरकार बनी थी। यूपी के कई जिलों में सभी विधायक सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के हैं। इसके बाद भी मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमलावर रहती है। इस बीच बसपा छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में आये उन्हीं के एक विधायक ने सवाल खड़े कर दिए हैं जिसके बाद नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

भाजपा विधायक ने उठाये सवाल :

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में औराई से भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने अपनी ही सरकार के काम काज पर सवाल खड़ा कर दिया है। भाजपा के दलित नेता माने जाने वाले भास्कर की फेसबुक पर की गई उनकी टिप्पणी को लेकर पार्टी में खलबली मची है। भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के नारे पर ही सवाल उठा दिया है। उक्त नारे को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह सब सिर्फ हवा में चल रहा है। भाजपा विधायक की इस टिप्पणी के बाद से पूरे प्रदेश की राजनीति में कोहराम मचा हुआ है।

मंच पर स्थान न मिलने से हैं नाराज :

भाजपा विधायक की इस टिप्पणी के सामने आते ही कार्यकर्ताओं में उबाल मच गया। पीएम मोदी के नारे पर हुई टिप्पणी से जिला संगठन भी भाजपा विधायक से नाराज है। शनिवार को वीएनजीआईसी में कमल संदेश बाइक रैली में मंच पर स्थान न मिलने से विधायक काफी आहत हुए थे।

मीडिया से बातचीत में औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि कुछ लोग पीएम और सीएम के मिशन को भटकाना चाहते हैं। ये एक सोची समझी साजिश उनके साथ हो रही है। बता दें कि दीनानाथ भास्कर बसपा के संस्थापक सदस्यों में एक रहे हैं। 2014 में भाजपा का दामन थाम लिया और भदोही की औराई सीट से विधायक चुने गए थे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

पुलिस कोऑर्डिनेशन की बड़ी बैठक, 8 राज्यों के DGP होंगे शामिल

Divyang Dixit
8 years ago

अमेठी में छिड़ी रानी v/s रानी के बीच चुनावी जंग!

Mohammad Zahid
8 years ago

कैराना में पुलिस की लापरवाही, दोषी बख्शे नहीं जायेंगे-शिवपाल सिंह यादव

Divyang Dixit
9 years ago
Exit mobile version